मेरठ, 27 अगस्त (प्र)। डिफेंस कॉलोनी के मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट में कीड़े निकलने की शिकायत पीड़ित ने मानव अधिकार आयोग से की है। शिकायत में रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व स्थायी रूप से लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई है।
इंचौली क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्र नेता सौरभ विकल और हैविन खान ने शिकायत में साउथ इंडियन मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट की सभी ब्रांचों की जांच व सॅप्लिंग की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में खाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री, तेल, मसाले, भंडारण आदि की जांच की जाए। खाने में कीड़े निकलना आम उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। बीते 21 अगस्त को सौरभ विकल पिता के साथ डिफेंस कॉलोनी के बराबर में स्थित साउथ इंडियन मद्रासी डोसे वाले रेस्टोरेंट पर डोसा खाने आए। उनकी प्लेट में सांभर में लगी चम्मच पर कीड़े रेंगता दिखाई दिया। उन्होंने वीडियो बनाकर वहां के सर्वर से शिकायत की तो कोई जवाब नहीं मिला। शनिवार को पीड़ित हैविन खान के साथ पहुंचा और मैनेजर रंजीत से शिकायत की। फूड विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने मैनेजर को केवल सफाई के निर्देश दिए। बीते गत दिवस सौरभ विकल और हैविन खान डीएम से मिले और मामला बताया। डीएम ने तुरंत रेस्टोरेंट सील करने व लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए। इसके बाद सील लगाई गई।
Trending
- सात दिन के लिए राजा बना था मंत्री बलि: जैन मुनि विष्णु कुमार थे ब्राह्मण बामन
- सांभर में कीड़े मामले में संचालक के खिलाफ कार्रवाई और अन्य मद्रासी डोसा ब्रांच की जांच की मांग
- महिलाओं को पुरानी साड़ियों का किया गया वितरण, हंगामा
- समाजवादी सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरी आजादी मिलेगी : अखिलेश
- अमेरिका में इंस्टा फेसबुक रात को नहीं चला सकेंगे बच्चे
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
