मथुरा, 27 अगस्त (ता)। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना के तहत सरकारी निमंत्रण पर पहुंची महिलाओं को पुरानी साड़ियों का वितरण किया गया। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में गत दिवस प्रदेश सरकार की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सौगात देने के लिए बुलाया गया था। मुफ्त साड़ी मिलने की जानकारी पर तय संख्या से अधिक महिलाएं पहुंच गईं। कार्यक्रम समापन के बाद महिलाओं ने जैसे ही पैकेट खोलकर देखे तो उन्हें पुरानी साड़ियों के बारे में जानकारी हुई। इस पर उन्होंने कॉलेज प्रांगण में ही जमीन पर साड़ियां फेंककर हंगामा शुरू दिया।
बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभागार में मौजूद महिलाओं को साड़ियां और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में 500 महिलाओं को दूर-दराज के गांवों बुलाया गया था। इसके लिए प्रशासन की तरफ से बसों का इंतजाम किया गया था। महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होन के लिए मुफ्त साड़ी मिलने के बारे में भी कहा गया। इसकी जानकारी पर निर्धारित संख्या से करीब 250 महिलाएं अधिक पहुंच गईं। इसके चलते महिलाओं को पुरानी साड़ियां दे दी गई। कार्यक्रम समापन के बाद महिलाओं ने साड़ियां कॉलेज परिसर में ही फेंककर विरोध जताया।
Trending
- सांभर में कीड़े मामले में संचालक के खिलाफ कार्रवाई और अन्य मद्रासी डोसा ब्रांच की जांच की मांग
- महिलाओं को पुरानी साड़ियों का किया गया वितरण, हंगामा
- समाजवादी सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरी आजादी मिलेगी : अखिलेश
- अमेरिका में इंस्टा फेसबुक रात को नहीं चला सकेंगे बच्चे
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
