Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जूम की तरह अब WhatsApp पर भी होगी Screen Sharing
    • Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च
    • अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था
    • मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट! कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के राम निवास रावत विधायक हुए घोषित
    • देश में एक साथ हो चुनाव, विधानसभा लोकसभा के समय और धन दोनों ही बचेंगे
    • दि पैराडाइज के गाना ‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
    • योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले का नाम खौतनी में भी होना अनिवार्य
    • 3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, सभी की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अग्निवीर भर्ती: 4 चरणों में शारीरिक परीक्षा, इतने मिनट में दौड़ पूरी करने पर मिलेंगे 60 अंक
    देश

    अग्निवीर भर्ती: 4 चरणों में शारीरिक परीक्षा, इतने मिनट में दौड़ पूरी करने पर मिलेंगे 60 अंक

    adminBy adminMarch 9, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 09 मार्च। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के बीच अभ्यर्थी भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बरेली के जाट रेजीमेंट सेंटर में 11 से 19 मार्च तक 12 जिलों के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। 20-21 मार्च को सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल कराने के साथ 22-23 मार्च को उनके प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

    इंडियन आर्मी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती रैली में बरेली, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, फर्रूखाबाद, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई जिले के कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं।

    भर्ती बोर्ड की ओर से दिन व जिलावार अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा के लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। एनसीसी की 21वीं यूपी बटालियन के बीएचएम (ड्रिल इंस्ट्रक्टर) नरपत बिश्नोई ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में शारीरिक परीक्षा में दौड़, चिनअप, बैलेंसिंग वॉल व नौ फिट डिश के राउंड होंगे।

    1600 मीटर दौड़ 5.51 मिनट में पूरे करने वाले अभ्यर्थी को पूरे 60 अंक मिलेंगे। समय के हिसाब से क्रमश: 48, 36, 24 अंक मिलेंगे। चिनअप के लिए 40 नंबर का राउंड होगा। पूरे 10 चिनअप लगाने वाले को 40 अंक मिलेंगे। इसके बाद बैलेंसिंग वॉल और फिर नौ फिट डिश का राउंड है। इसमें अभ्यर्थी को क्वालीफाई करना होगा।

    दौड़ से पहले न खाएं केले, कम पिएं पानी
    एनसीसी के ड्रिल इंस्ट्रक्टर नरपत बिश्नोई ने बताया कि अभ्यर्थी दौड़ से पहले केले व समोसे जैसी चीजें खाने से बचें। आधा लीटर से अधिक पानी न पिएं। चाय पीने से भी बचें। एक-दो बिस्कुट खा सकते हैं। फिजिकल परीक्षा पूरी होने के बाद डेढ़ लीटर तक पानी पी सकते हैं।

    मादक पदार्थों के सेवन से बचें अभ्यर्थी
    सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कई अभ्यर्थी इस तरह की भर्ती परीक्षा में शक्ति वर्धक दवाओं व इंजेक्शन का इस्तेमाल करने के बाद दौड़ लगाते हैं। ऐसा भूल कर भी न करें। इसका कई लोगों पर नकारात्मक असर देखने को मिलता है।

    चयनितों को लिखित परीक्षा से पहले जमा करने होंगे आवश्यक दस्तावेज
    शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को कक्षा-10 व 12 की मार्कशीट, ओबीसी प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र तैयार रखना होगा। लिखित परीक्षा से पहले इन्हें जमा करना होगा।

    इंडियन आर्मी ने स्पष्ट किया है कि कैंडिडेट्स वेबसाइट से जाकर एडमिड कार्ड डाउनलाेड कर सकते हैं. अगर किसी कैंडिडेट्स का एडमिड कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो वह भर्ती रैली से एक दिन पहले 9 से 12 बजे तक सेंटर पर पहुंचकर एडमिड कार्ड प्राप्त कर सकता है।

    ट्रेडवार कब, किस जिले की होगी भर्ती
    11 मार्च- अग्निवीर (टेक्निकल) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए)।
    12 मार्च- अग्निवीर (ट्रेड्समेन 8वीं, 10वीं) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए और अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी)
    13 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी।
    14 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) शाहजहांपुर, सीतापुर।
    15 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) संभल और पीलीभीत।
    16 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) हरदोई।
    17 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) फर्रुखाबाद।
    18 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बदायूं।
    19 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बरेली।

    agniveer-bharti-rally bareilly tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जूम की तरह अब WhatsApp पर भी होगी Screen Sharing

    March 10, 2026

    Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च

    March 10, 2026

    अब सर्किट व गेस्ट हाउस बुक करा सकेंगे जनमानस अच्छा है, आवश्यकता के नाम पर निरस्तीकरण सही नहीं, लखनऊ दिल्ली और मुंबई में भी हो यह व्यवस्था

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.