Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    • सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हापुड़ में चाइनीज सीरप से तैयार किया जा रहा था मिलावटी शहद
    देश

    हापुड़ में चाइनीज सीरप से तैयार किया जा रहा था मिलावटी शहद

    adminBy adminJanuary 7, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हापुड़ 07 जनवरी। हापुड़ में मिलावट माफिया किस हद तक आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है, इसका सनसनीखेज खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) की बड़ी कार्रवाई में हुआ है। विभाग की टीम ने चाइनीज सीरप से तैयार किए जा रहे मिलावटी शहद के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 30-30 किलो की 500 केन बरामद कर सीज कर दीं।यह खेप दिल्ली रोड स्थित अंछेजा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक में लोड होकर आंध्र प्रदेश भेजी जानी थी, जहां इसे करीब 60 लाख रुपये में खपाने की तैयारी थी। स्थानीय बाजार में इस मिलावटी शहद की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

    खाद्य सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अंछेजा स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में शहद की एक बड़ी खेप रखी है, जो पूरी तरह नकली है। सूचना मिलते ही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेंद्र सिंह और आरपी गंगवार की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में लोडिंग से ठीक पहले कार्रवाई करते हुए पूरी खेप जब्त कर ली।यदि यह ट्रक रवाना हो जाता, तो यह मिलावटी शहद हजारों दुकानों के जरिए लाखों उपभोक्ताओं की थाली तक पहुंच जाता।

    जांच में सामने आया कि यह शहद गढ़ रोड पर नवीन मंडी के सामने स्थित तुंगनाथ ट्रेडर्स का है। ट्रेडर्स के मालिक अंकित गर्ग द्वारा हर महीने शहद की बड़ी-बड़ी खेप देश के अलग-अलग राज्यों में भेजी जाती थी। जब टीम ने तुंगनाथ ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा तो वहां से संदिग्ध केमिकल,सिरपशहद तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ बरामद हुए, जो मिलावटी शहद तैयार करने की ओर साफ इशारा करते हैं।अधिकारियों के अनुसार यह शहद एक विशेष चाइनीज सीरप से तैयार किया जा रहा था। यह सिरप मिलाने के बाद शहद बिल्कुल असली जैसा दिखता है।।रंग और गाढ़ापन प्राकृतिक लगता है।खुशबू और स्वाद भी असली शहद जैसा होता है।यही कारण है कि आम उपभोक्ता ही नहीं, व्यापारी भी आसानी से धोखा खा जाते हैं।

    fake-honey-factory hapur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026

    अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.