Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत
    • मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच
    • एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय
    • पटना में खाली होने लगा सीएम नीतीश का आवास, 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में शिफ्ट हो रहा सामान
    • इंस्टाग्राम पर अब किशोरों को नहीं दिखेंगे बड़ों के कंटेंट, लागू हुए सख्त नियम
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जल जीवन मिशन घोटाला मामले में एसीबी ने छापेमारी कर नौ को किया गिरफ्तार
    देश

    जल जीवन मिशन घोटाला मामले में एसीबी ने छापेमारी कर नौ को किया गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 18, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर, 18 फरवरी। राजस्थान में करीब 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन घोटाला मामले में राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वर्तमान व तीन सेवानिवृत अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने गत दिवस 15 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की, जिनमें राजस्थान, झारखंड और दिल्ली आदि के ठिकाने शामिल हैं।
    एसीबी ने राज्य सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश गोयल, जोधपुर के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, जयपुर के मुख्य अभियंता के. डी. गुप्ता, जल जीवन मिशन में वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा, मुख्य अभियंता निरिल कुमार, तकनीकी मुख्य अभियंता डी. के. गौड़, सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता अरूण श्रीवास्तव, शुभांशु दीक्षित और महेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया है।
    एसीबी की टीम ने पिछले माह सेवानिवृत हुए आइएएस सुबोध अग्रवाल सहित सभी आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की है। अग्रवाल पकड़ से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान हुए टेंडर आवंटन की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज की जांच की। आरोप है कि अधिकारियों ने फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्रों के आधार पर पसंदीदा कंपनियों को करोड़ों रुपये के ठेके आवंटित किए।
    कार्रवाई केवल राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जालौर, करौली तक सीमित नहीं रही। दिल्ली और झारखंड में भी उन कंपनियों के ठिकानों पर तलाशी ली गई, जिनके इस मामले से जुड़े होने की आशंका है। अधिकारियों ने बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, डायरी और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इस मामले में पूर्व जलदाय मंत्र महेश जोशी को एसीबी ने अप्रैल, 2025 में गिरफ्तार किया था। जोशी जमानत पर हैं। वहीं, दो ठेकेदार महेश मित्तल एवं पदमचंद जैन जेल में हैं। इस मामले में 139 अधिकारी जांच के दायरे में हैं। एसीबी ने इस मामले में वर्ष 2024 में केस दर्ज किया था।
    जांच में सामने आया था कि मेसर्स श्रीगणपति ट्यूबवेल कंपनी के मालिक महेश मित्तल व मेसर्स श्रीश्याम ट्यूबवेल कंपनी के मालिक पदमचंद जैन ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार कर 960 करोड़ रूपए के ठेके हासिल किए थे।

    ACB raid Desh jaipur tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    इसकी पहचान बनाए रखने हेतु दूरसंचार विभाग दे ध्यान! 11 अप्रैल 1931 को पहली बार सुना था खेल का आंखो देखा हाल, 105 साल बाद आज भी कायम है रेडियो की बादशाहत

    April 11, 2026

    मृतकों के साथ परिजनों के रहने की घटनाएं समाज के लिए हैं घातक, आसपड़ोस के लोग शुरु करे जानकारी रखना और मृतका के पिता की कराई जाए मानसिक जांच

    April 11, 2026

    एसआईआर प्रकिया ना बिगाड़ दे समीकरण, बड़ी संख्या में वोट कटना है उम्मीदवारों के लिए चिंता का विषय

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.