Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पवित्र रमजान और होली, मगर सफाई के नाम पर सड़कों के किनारे गंदगी और लबालब कूड़े से भरे नाले-नाली?
    • धर्म और सनातन धर्म में लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए, प्रमुख साधु संत मुख्यमंत्री जी से मिलकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण को समाप्त कराएं
    • यूपी सरकार के मंत्री का बिफरना व्यापारियों के झंडे लगाना 2027 के चुनाव में नए समीकरण
    • अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का घर ‘एबोड’ कुर्क
    • समाज में अश्लीलता और हिंसा व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे ओटीटी प्लेटफार्मों का प्रस्तुतिकरण तुरंत बंद हो, पांच के खिलाफ कार्रवाई सरकार की सराहनीय पहल
    • मैं न होता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते : ट्रंप
    • 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लडेंगे राजस्थान निकाय चुनाव
    • बिहार में अपराधियों का राज है : तेजस्वी यादव
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मस्जिद के मोहतमिम को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, बरसाए ईंट-पत्थर; वीडियो वायरल
    देश

    मस्जिद के मोहतमिम को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, बरसाए ईंट-पत्थर; वीडियो वायरल

    adminBy adminJanuary 7, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 07 जनवरी। यूपी के सहारनपुर में मस्जिद की जिम्मेदारी (मोहतमिम) बदलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि दोनों ओर से छतों पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाए गए और लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया गया. घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है.

    मामला थाना नागल के गांव दानियालपुर उर्फ नौजली का है. यहां मस्जिद के मोहतमिम को लेकर बीते कई दिनों से विवाद चला आ रहा था. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मस्जिद की जिम्मेदारी को लेकर दबाव बनाने और धमकाने के आरोप लगा रहे हैं. एक पक्ष का आरोप है की घर में घुसकर हमला किया गया और दरवाजे तोड़े गए हैं. इकराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही अब्दुल रहमान, गय्यूर, युनुस, सलीम, मुंतजिर और कादिर कई दिनों से मस्जिद की जिम्मेदारी को लेकर झगड़ा कर रहे थे.

    इकराम के अनुसार, 6 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे आरोपी लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए. आरोप है कि हमलावरों ने घर के दरवाजे तोड़ दिए. मारपीट की और छतों पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाए. इस हमले में इकराम को गंभीर चोटें आईं और जान-माल का खतरा पैदा हो गया.

    वहीं, दूसरे पक्ष के अब्दुल रहमान ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि इकराम और उसके साथियों ने मस्जिद को लेकर जबरन दबाव बनाया और नमाज पढ़ने से रोकने की धमकी दी. तहरीर के अनुसार, 5 जनवरी की शाम करीब 7 बजे कहा गया कि मस्जिद हमें सौंप दो, नहीं तो नमाज नहीं पढ़ने देंगे.

    6 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे गाली-गलौच के बाद झगड़ा बढ़ गया और आरोप है कि इकराम पक्ष के लोगों ने घरों की छतों से ईंट-पत्थर फेंके. इस पथराव में अमरिशा पत्नी इरशाद के सिर में ईंट लगने से गंभीर चोट आई.

    पथराव की सूचना मिलते ही थाना नागल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है, इसलिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पवित्र रमजान और होली, मगर सफाई के नाम पर सड़कों के किनारे गंदगी और लबालब कूड़े से भरे नाले-नाली?

    February 26, 2026

    धर्म और सनातन धर्म में लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए, प्रमुख साधु संत मुख्यमंत्री जी से मिलकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण को समाप्त कराएं

    February 26, 2026

    यूपी सरकार के मंत्री का बिफरना व्यापारियों के झंडे लगाना 2027 के चुनाव में नए समीकरण

    February 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.