Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे; 17 गांव में जमीन अधिग्रहण का होगा काम
    देश

    जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे; 17 गांव में जमीन अधिग्रहण का होगा काम

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 11, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुलंदशहर 11 मई। मेरठ से प्रयागराज जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे को अब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी चल रही है. इसके लिए लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे बनेगा और इसके लिए किसानों से जमीन का बैनामा कराने की प्रक्रिया जारी है. अभी तक 22 से अधिक किसानों का बैनामा हो चुका है. प्रशासन ने किसानों की परमिशन मिलने के बाद बैनामे की स्पीडब बढ़ा दिया है.

    बता दें कि जिला प्रशासन ने जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे के लिए 5 तहसीलों के गांव में किसानों से सहमति के आधार पर 9 अप्रैल से बैनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. 5 तहसीलों के 39 गांव में करीब 8500 किसानों के 2800 गाटे की 600 हेक्टेयर जमीन का बैनामा होने वाला है. जिले में लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 54 किलोमीटर होगी. बुलंदशहर तहसील में सर्वाधिक 17 गांव में जमीन अधिग्रहण का काम होगा.

    लिंक एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे के 30वें किलोमीटर से स्याना तहसील के लाडपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के 44वें किलोमीटर तक लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 74 किलोमीटर होगी. बता दें कि अभी तक सिकंदराबाद में 24 बैनामा, खुर्जा में 38, बुलंदशहर में 85, शिकारपुर में 24 और स्याना तहसील में 35 बैनामें हुए हैं अभी तक. बताया जा रहा है कि जिले में लगभग 250 परिसंपत्ति लिंक एक्सप्रेसवे के जद में आएंगी. इनमें किसानों के नलकूप और अन्य निर्माण शामिल है.

    पूरे प्रोजेक्ट को लेकर एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय ने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अब तक 222 से अधिक किसान बैनामा करा चुके हैं. किसानों से सहमति के आधार पर बैनामा कराया जा रहा है. जल्द से जल्द बैनामा प्रक्रिया को संपन्न कराने का प्रयास जारी है.

    bulandshahr ganga-expressway jewar-international-airport tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.