सहारनपुर, 02 फरवरी। सदर बाजार थाने में एक महिला और एसआइ के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में महिला आरोप लगा रही है कि पुलिस ने रुपये लेकर आरोपित को छोड़ दिया। वहीं, एसआइ महिला को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के दौरान महिला के साथ आई दूसरी महिला ने वीडियो बनाने का प्रयास किया, जिसे एसआइ ने रोकते हुए उसका फोन छीन लिया।
सदर बाजार थानाक्षेत्र के नवीन नगर निवासी सुमन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि 31 जनवरी को वह शनि मंदिर जा रही थी, तभी रास्ते में राकेश खत्री से मुलाकात हुई। सुमन का आरोप है कि रुपये मांगने पर राकेश ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इस अभद्रता के बाद सुमन थाने पहुंची, लेकिन वहां एसआइ ने उसकी रिपोर्ट लिखने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों की काफी नोकझोंक हुई।
सुमन के कहे अनुसार पुलिस ने आरोपित को रुपये लेकर छोड़ दिया। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो में महिला और एसआइ के बीच की नोकझोंक स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। इस संबंध में थाना प्रभारी कपिल देव का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर कोर्ट में वाद विचाराधीन है। दारोगा और पुलिस के बीच नोकझोंक के मामले की जांच कराई जाएगी।
Trending
- सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
- जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
- सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
- मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
- गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
- मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
- पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
- यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे

