Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का
    • मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत
    • जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में
    • गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने जो संघर्ष किया पत्रकारिता और साहित्य में आज भी जारी है
    • यूपी में कल से बिगड़ेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश-ओले का अलर्ट जारी
    • हर सुनने वाले के दिल को छू लेगा ‘चांद देख लेना’ गीत
    • शो ट्रेटर का हिस्सा बनने की अफवाहें नेहा धूपिया ने खारिज कीं
    • केस जारी रखना औचित्यहीन यदि आरोपित व पीड़िता शादी करके खुशहाल जीवन बिता रहे हैं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दो बच्चों के पिता ने करवाया जेंडर चेंज, दो साल तक नहीं लगी भनक; पत्नी पहुंची कोर्ट
    देश

    दो बच्चों के पिता ने करवाया जेंडर चेंज, दो साल तक नहीं लगी भनक; पत्नी पहुंची कोर्ट

    adminBy adminJanuary 13, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों के एक पिता ने गुपचुप तरीके से अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और महिला बन गया. विवाह के सात साल बाद जब पत्नी को इस बात की भनक लगी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने आव देखा ना ताव, सीधे न्याय मांगने कोर्ट पहुंच गई. पत्नी ने इसे अपने साथ धोखा बताया है. पति से हर्जाने और न्याय की गुहार लगाई है.

    मामला बांसगांव क्षेत्र का है. पीड़ित पत्नी के अनुसार, उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां भी हैं. पत्नी का आरोप है कि उसका पति दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत है, करीब दो साल पहले उसने दिल्ली जाकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया था, लेकिन इस बड़े फैसले की जानकारी परिवार को नहीं दी. हाल ही में जब पत्नी के हाथ मेडिकल दस्तावेज लगे, तब जाकर इस सनसनीखेज सच्चाई का खुलासा हुआ.

    न्यायालय में दाखिल अपनी अर्जी में पत्नी ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी का कहना है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार असामान्य था। वह अक्सर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. आरोप है कि पति खुद तो अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाता था. साथ पत्नी को भी इसके लिए मजबूर करता था. पीड़ित पत्नी का दावा है कि पिछले वर्ष पति ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर दर-दर भटक रही है.

    सच्चाई सामने आने के बाद पत्नी ने कोर्ट में भरण-पोषण और हर्जाने की मांग की है. वहीं, दूसरी ओर से पति ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है. पति के पक्ष से भी न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई है. फिलहाल, कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुन रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

    पीड़िता का कहना है कि पति के इस कदम ने न केवल उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद कर दिया है, बल्कि उसकी दोनों मासूम बेटियों का भविष्य भी अधर में लटक गया है.

    gender-change gorakhpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का

    March 25, 2026

    मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत

    March 25, 2026

    जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.