Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»10 खापों की पंचायत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर लगाया प्रतिबंध
    देश

    10 खापों की पंचायत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर लगाया प्रतिबंध

    adminBy adminDecember 27, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 27 दिसंबर। जिले में 10 खापों के चौधरी की पंचायत में बड़ा निर्णय हुआ है. तय हुआ है कि 18 साल से कम उम्र के लड़कों को स्मार्टफोन नहीं दिया जाएगा. घर के बाहर हॉफ पैंट पहनकर उनके घूमने पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा. इसके साथ ही गेस्टहाउस में होने वाली शादी पर भी रोक लगाने को लेकर सहमति बनी है. हादसे रोकने के लिए व्हॉट्सऐप से ही शादी के कार्ड स्वीकारे जाएंगे.

    बागपत में शुक्रवार को खाप पंचायत हुई. इसमें थाम्बा चौधरी, देश खाप, दागढ़ खाप चौधरी, 32 खाप के आजाद मलिक चौधरी समेत 10 खापों के चौधरी शामिल हुए. इसमें फैसला लिया गया कि लड़के और लड़कियां एक समान है. 18 साल से कम उम्र के लड़कों को स्मार्टफोन नहीं दिया जाएगा. घर के बाहर उनके हॉफ पैंट पहनकर घूमने पर भी रोक लगाई जाएगी. कहा गया कि स्मार्टफोन बच्चों को तेजी से बिगाड़ रहा है, ऐसे में बच्चों को बचाने की जरूरत है. इसी के चलते इससे दूर करने की जरूरत है. वहीं, कहा गया कि 18 साल से कम उम्र के लड़के घर में भले ही हॉफ पैंट पहनकर घूमें लेकिन घर के बाहर हॉफ पैंट पहनकर घूमते हैं तो गलत संदेश जाता है. इस पर रोक लगाई जाएगी.

    शादियों को लेकर पंचायत में बड़ा फैसला लिया गया. खाप चौधरी ने कहा कि शादियां गांव में और घरों में ही होना ठीक है. गेस्टहाउस में शादी होने के कारण शादियां टूट जाती हैं. साथ ही व्हाट्सएप पर ही शादी के निमंत्रण कार्ड को स्वीकार करने को लेकर फैसला लिया गया. पंचायत में मौजूद पंचों ने कहा कि इस फैसले को पूरे उत्तर प्रदेश में समाज हित को देखते हुए लागू किया जाएगा. सभी अन्य खापों से भी संपर्क कर इसे एक अभियान के रूप में चलाया जाएगा.

    खाप चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि समाज का फैसला सर्वोपरि होता है. सभी बुद्धिजीवी लोग यहां हैं. राजस्थान मे जो फैसला लिया गया वो बहुत अच्छा और सराहनीय है. हमारा समाज भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगा. लड़कियों की तरह लड़कों का भी स्मार्टफोन बैन किया जाएगा. दोनों में कोई अंतर नहीं है. उत्तर प्रदेश मे जितने भी खाप चौधरी और थाम्बा चौधरी है, सभी इसका समर्थन करेंगे. ये एक अच्छी पहल है.

    पंचायत में कहा गया कि समाज हित में वह गांव-गांव जाएंगे और मीटिंग कर लोगों को जागरूक करेंगे.

    चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा अब जैसे हमारे लड़के घर में हॉफ पैंट पहनते है. ऐसे ही वे बाहर भी निकल जाते हैं. इस पर भी हम विचार कर रहे हैं. इन लड़कों का घर से बाहर हॉफ पैंट पहनकर घूमने पर बैन लगेगा. हमें समाज और संस्कारों का पूरा ध्यान रखना है.

    दागढ़ खाप चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लड़कों को स्मार्टफोन नहीं देना चाहिए. अगर देना भी पड़ता है तो किसी ठीक यूज के लिए दें. घर पर ही फोन से पढ़ाई करवाएं.

    पंचायत में चर्चा हुई कि गेस्टहाउस में शादी से पैसे के साथ ही खाना भी बर्बाद होता है. जब हम शादी पर घर में देवता बैठाते हैं तो बाहर जाकर शादी क्यों करते हैं. इसका कोई औचित्य नहीं. इसी वजह से शादी टूट रही है. शादी घर से ही होनी चाहिए.

    शादी के कार्ड अक्सर बांटने के दौरान घर वाले हादसे का शिकार हो जाते हैं. एक्सीडेंट से बचाने के लिए शादी के कार्ड व्हाट्सऐप से स्वीकार सकते हैं. फोन करने पर भी न्यौता मंजूर कर लें. इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा. पंचायत में तय हुआ कि यह संदेश अन्य पंचायतों तक भी पहुंचाया जाएगा.

    baghpat khap-panchayat tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.