Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए
    • 13 साल के अनु ने जीता बाल केसरी सम्मान
    • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल गिरफ्तार
    • बुलंद आवाज और रौबदार व्यक्तित्व के बल पर अमरीश पुरी ने खलनायकी को दी नई पहचान
    • टीएमसी नेता टीना साहा के घर छापा, 3 किलो सोना बरामद
    • अल्लू अर्जुन समन के बाद कोर्ट की सुनवाई में हुए शामिल
    • ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी शुरू कर रहे हैं नया सफर
    • पूर्वी उत्तर प्रदेश में ‘लू’ का प्रकोप जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गाय की मौत पर शोक सभा का आयोजन, कार्ड छपवाकर गांव को दिया निमंत्रण
    देश

    गाय की मौत पर शोक सभा का आयोजन, कार्ड छपवाकर गांव को दिया निमंत्रण

    adminBy adminDecember 25, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाली 25 दिसंबर। राजस्थान के पाली जिले के तखतगढ़ में रहने वाले 68 वर्षीय बिजनेसमैन और गौ सेवक जगदीश रावल ने अपनी सबसे प्रिय गाय “काजल” की मृत्यु पर अनोखे ढंग से शोक व्यक्त किया. 16 दिसंबर को 18 वर्ष की आयु में काजल गाय का निधन हो गया. इसके बाद जगदीश रावल ने न केवल पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया, बल्कि 26 दिसंबर को अपने फार्म हाउस पर शोक सभा और प्रसादी का आयोजन भी रखा.

    काजल की अंतिम यात्रा ढोल-थाली के साथ निकाली गई. खेत में गड्ढा खुदवाकर चुनरी ओढ़ाकर परंपरागत रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया गया. रावल ने बताया कि काजल उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह थी और फार्म हाउस में वे जहां भी जाते, काजल उनके साथ-साथ चलती थी.
    जगदीश रावल ने बताया कि करीब 15 साल पहले गुजरात में रहने वाले उनके भांजे राकेश रावल ने गोकशी के लिए ले जाई जा रही कुछ गायों को बचाया था. उन्हीं में से एक गाय उन्हें उपहार में मिली, जिसका नाम उन्होंने काजल रखा. इसी गाय के आने के बाद उनके मन में गौ सेवा की भावना जागी.

    तखतगढ़ गांव के पास बलवना में स्थित उनके 7 बीघा के फार्म हाउस में वर्तमान में 12 बेसहारा, बीमार और सड़क पर भटकने वाली गायों की सेवा की जा रही है. गायों के लिए अलग-अलग शेड, पीने के पानी का तालाब, गर्मी में पंखे और सर्दी में कंबल की व्यवस्था की गई है. चारों ओर गायों के चारे के लिए फसल उगाई जाती है. देखभाल के लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त है.
    जगदीश रावल ने अपनी गायों के नाम पत्नी, बेटी, बहू, पोती और अन्य परिजनों के नाम पर रखे हैं, वे कहते हैं, “ये सभी गायें मेरी मां जैसी हैं, इसलिए इन्हें परिवार के नाम से ही पुकारता हूं.”

    काजल गौ माता की स्मृति में 26 दिसंबर को गौ गोपाल फार्म हाउस में शोक सभा रखी गई है. इसके लिए शोक संदेश पत्रिका छपवाकर गांव और परिचितों को निमंत्रण भेजा गया. शोक सभा में गायों के लिए लापसी बनाई जाएगी तथा उपस्थित लोगों के लिए दाल-बाटी की प्रसादी रखी गई है.
    शोक संदेश पत्रिका में लिखा गया, “अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि गौ गोपाल की श्री काजल गौ माता का स्वर्गवास मंगलवार, 16 दिसंबर को हो गया. उनकी शांति हेतु बैठक 26 दिसंबर को रखी गई है.” इस शोक सभा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.

    khabar jara hatke rajasthan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए

    June 23, 2026

    13 साल के अनु ने जीता बाल केसरी सम्मान

    June 23, 2026

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल गिरफ्तार

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.