हमीरपुर, 07 फरवरी। कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर गत देर रात लगे जाम ने फिर एक बीमार युवक की जान ले ली। हाईवे पर सुमेरपुर-हमीरपुर के बीच लगे जाम में कम्हरिया गांव के पास फंसी कार पर सवार चांद डेरा निवासी संजय यादव की इलाज नहीं मिलने से मृत्यु हो गई। स्वजन उन्हें खून की उल्टियां होने की शिकायत पर उपचार के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर ले जा रहे थे। जहां मरीज की मौत हुई, वहां से जिला अस्पताल की दूरी लगभग 20 किमी है।
सामान्य ट्रैफिक रहने पर यह दूरी 20 से 25 मिनट में पूरी हो जाती है, लेकिन जाम के कारण कार आगे नहीं बढ़ सकी। इससे मरीज ने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी हाईवे पर जाम में फंसने के कारण एक गर्भवती व एक प्रसूता के शिशु की मौत हो चुकी है। मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर मरीज को परिजन लेकर निकले थे, लेकिन देर रात हाईवे पर लगे लंबे जाम के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। जाम पूरी तरह से सुबह छह बजे खुल सका।
मरीज के भाई बब्बू यादव ने बताया कि उनका भाई संजय यादव (33) जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव के चंदा डेरा का रहने वाला था। वह खेती-किसानी करता था। उन्होंने बताया कि संजय दो दिन पहले मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मझगंवा गांव में अपनी पत्नी मैना की बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। बृसस्पतिवार की भोर उन्हें सूचना मिली कि संजय की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसके मुंह से खून की उल्टी हुई है। रिश्तेदार उसे तत्काल सीएचसी मौदहा ले गए, वहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत में सुधार बताकर डॉक्टरों ने उसे वापस भेज दिया, वह भाई को लेकर दोबारा शादी वाले घर चला गया।
देर रात करीब तीन बजे संजय की हालत फिर बिगड़ी और दोबारा खून की उल्टी होने लगी। लोग उसे फिर से सीएचसी मौदहा ले गए, वहां ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर हमीरपुर रवाना हुए, लेकिन सुमेरपुर और हमीरपुर के बीच हाईवे पर लगे भारी जाम में वाहन फंस गया। जाम में काफी देर तक फंसे रहने के दौरान संजय की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। संजय के साढ़ू शिवम, निवासी उमरी ने बताया कि जाम नहीं होता तो संजय को समय से इलाज मिलता और उसकी जान बचाई जा सकती थी।
जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार युवक शादी में गया था जहां अचानक उसकी उसकी तबीयत बिगड़ गई। हमीरपुर रोड पर देर रात लंबा जाम लगा हुआ था। इस वजह से वह लौट आये थे रास्ते मे उसकी मौत हुई है। परिजनों की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम मौके पर जाकर जांच कर चुकी है।
Trending
- विश्व श्रवण दिवसः कम सुनने या अन्य बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में हो काउंसिलिंग और डॉक्टर की तैनाती
- बुराईयों को त्यागने और जरुरतमंदों की मदद का त्योहार है होली
- सरकार उद्योगपति और फिल्मी अभिनेता दे बढ़ावा, 3 मार्च 1875 को कनाडा में पहली बार हुआ था हॉकी मैच
- भाजपा लाएगी कानून का राज, एक माह में जेल में होंगे अपराधी : राजनाथ
- आईसीआईसीआई बैंक व फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ जालसाजी का आरोप
- पेशे से संबोधित करना एससी एसटी एक्ट के तहत अपराधन नहींः हाईकोर्ट
- शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम करेंगे स्वागत वे भगवान हैं : केशव
- सिरफिरे शोहदे ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा को मारी दो गोलियां, मौत

