Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    • जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान
    • सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
    • मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद
    • 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा
    • UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चित्तूर में 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत
    देश

    चित्तूर में 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 12, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चित्तूर 12 दिसंबर। आंध्र प्रदेश के चित्तूर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे. सूचना पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव कार्य जारी है.

    जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार-शुक्रवार के दरमियानी रात अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चिंतुरु-मारेदुमिल्ली घाट सड़क के पास हुआ. सभी यात्री तीर्थयात्रा के लिए निकले थे. 35 यात्रियों के अलावा एक बस ड्राइवर और एक कंडक्टर था.

    सभी यात्रियों ने प्राइवेट बस को बुक करवाया था. वे भद्राचलम घूमने के बाद अन्नावरम जा रहे थे. यह घटना आधी रात के बाद घाट रोड पर घटी. पुलिस को संदेह है कि चालक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और तुलसीपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

    चूंकि घटना स्थल पहाड़ी क्षेत्र में था जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा. मगर सूचना मिलते ही वो तुरंत मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया. अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अल्लूरी जिले के चिंतूर मंडल में तुलसीपाकालु घाट रोड पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने इस घटना में कई लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों से बस हादसे और घायलों को दी जा रही सहायता के बारे में बात की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें से कई की मौत हो गई, जबकि घायलों को चिंतूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    andhra-pradesh bus-accident chittoor tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए

    August 10, 2026

    ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

    August 10, 2026

    जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.