तमिलनाडु़, 04 मई (ता)। विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलनाडु वेट्री कज़गम (टीवीके) को लेकर फैली अफवाह ने एक फैन को इतना परेशान कर दिया कि उसने आत्महत्या की कोशिश कर ली। जानकारी के अनुसार, कृष्णागिरी जिले के 28 वर्षीय महेंद्रन ने यह सुन लिया था कि विजय की पार्टी चुनाव हार सकती है। इस बात से वह इतना घबरा गया कि उसने अपने घर के बाहर ही चाकू से अपना गला काट लिया।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोका और गंभीर हालत में कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मतगणना से पहले इलाके में टीवीके की हार को लेकर अफवाहें फैल रही थीं, जिससे महेंद्रन मानसिक रूप से काफी तनाव में आ गया था और उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया।
वहीं दूसरी ओर, मतगणना के शुरुआती रुझानों में तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आ रही है। 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके करीब 112 सीटों पर आगे चल रही है। इसके मुकाबले एडीएमके गठबंधन लगभग 75 सीटों पर और डीएमके गठबंधन करीब 50 सीटों पर आगे दिख रहा है। हालांकि ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं, अंतिम नतीजे बदल भी सकते हैं, लेकिन फिलहाल संकेत साफ हैं कि राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है।
फिल्मी दुनिया में करीब 36 साल से एक्टिव विजय की लोकप्रियता राजनीति में भी दिख रही है। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी रैलियों और रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी। अब अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो विजय का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

