Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मकान में आग लगने से पिता और पुत्री की मौत, 10 की हालत गंभीर
    • 12 साल के मासूम की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत
    • दहेज की मांग के लिए पति समेत नौ ससुरालियों पर एफआईआर
    • जय श्री राम के नारे ममता के घर के बाहर लगे, बीजेपी कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़
    • जहाज पर फैले हंता वायरस से दम्पति सहित 3 लोगों की मौत
    • ‘विजय की हार से डरे फैन ने गला काटकर की जान देने की कोशिश
    • एलपीजी संकट के चलते गांववालों ने अपनाई पुरानी परंपरा
    • प्रदेश में आंधी-बारिश की मौसम विभाग के साथ सरकार ने जारी की चेतावनी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»प्रदेश में आंधी-बारिश की मौसम विभाग के साथ सरकार ने जारी की चेतावनी
    न्यूज़

    प्रदेश में आंधी-बारिश की मौसम विभाग के साथ सरकार ने जारी की चेतावनी

    adminBy adminMay 4, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 04 मई (ता)। उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से ज्यादातर हिस्सों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर जारी है। गत रविवार को कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी वर्षा हुई, जबकि सुल्तानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा में 31.5 मिमी, अयोध्या और हरदोई में 22.2 मिमी तथा बरेली में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन में चली ठंडी हवाओं ने धूप की तीव्रता को कम कर दिया, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई।
    मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। सोमवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
    कई जिलों में पारा सामान्य से करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जो सामान्य से 8.9 डिग्री कम रहा, जबकि बलिया में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बुंदेलखंड में गर्मी का असर बना हुआ है, जहां उरई में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं हरदोई में 16 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहेंगी। चार से सात मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं।
    उत्तर प्रदेश में संभावित खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों से अपनी फसल और पशुधन का भी ख्याल रखने की अपील की है।
    सीएम योगी ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें। वहीं प्रशासन को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत और बचाव टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
    नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज नर्म रहने वाला है। रविवार तड़के तेज हवाओं से साथ बूंदाबांदी हुई। दिन में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ बूंदबांदी के आसार हैं।
    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लखनऊ में एक हफ्ते तक मौसम उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। एक सप्ताह के दौरान हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। फिलहाल लू और तपिश से अगले दस दिन तक निजात रहने वाली है।
    रविवार को दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली लेकिन तपिश बेअसर रही। सुबह और शाम की हवा में ठंडक सी घुली रही। जेठ के महीने में इस नरमी भरे मौसम से लोगों को राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री गिरावट के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    has issued a warning regarding storms and rain in the state. in conjunction with the Meteorological Department lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi The government Uttar Pradesh Weather
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मकान में आग लगने से पिता और पुत्री की मौत, 10 की हालत गंभीर

    May 4, 2026

    12 साल के मासूम की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

    May 4, 2026

    दहेज की मांग के लिए पति समेत नौ ससुरालियों पर एफआईआर

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.