नई दिल्ली, 02 मई (ता)। हाईवे पर टोल प्लाजा से तेजी से गुजरना किसे पसंद नहीं होगा? लेकिन, हममें से ज्यादातर लोग इन टोल प्लाजा से गुजरने की कोशिश में लंबी कतारों में फंस जाते हैं। खैर, अब यह बदलने वाला है। गुजरात में एनएच-48 के सूरत-भ्रूच स्ट्रेच पर स्थित चोयार्सी टोल प्लाजा पर भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर रहित टोलिंग सिस्टम शुरू किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गत दिवस भारत का पहला मल्टी लेन फ्री फ्लो बैरियर लेस टोलिंग सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की। यह सिस्टम गुजरात में सूरत भ्रूच सेक्शन के एनएच-48 पर चोरयासी टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है, जिससे वाहन बिना रुके टोल दे सकेंगे। यह उन्नत प्रणाली वाहनों को बिना रुके टोल प्लाजा से गुजरने की सुविधा देती है, जिसमें टोल की स्वचालित कटौती के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशनश् और फास्ट टैग जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यह आधुनिक सिस्टम ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान और फास्टैग जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करता है, जिससे वाहन चलते-चलते ही टोल कट जाएगा। यह जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के अनुसार, इस सिस्टम से यात्रा का समय कम होगा, हाईवे पर जाम घटेगा, ईंधन
की बचत होगी, वाहन प्रदूषण कम होगा और टोल संचालन में मानव हस्तक्षेप भी कम होगा। बयान में कहा गया कि एमएलएफएफ की शुरूआत भारत के टोल सिस्टम के डिजिटलीकरण और राष्ट्रीय राजमार्गों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।
मंत्रालय ने कहा कि 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर सभी यूजर शुल्क केवल डिजिटल माध्यम जैसे फास्टैग और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए ही लिए जा रहे हैं। देश में फास्टैग का उपयोग 98 प्रतिशत से अधिक हो चुका है, जिससे टोल कलेक्शन प्रणाली में बड़ा बदलाव आया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सभी फास्टैग जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे फास्टैग से जुड़े वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर (वीआरएन) की तुरंत जांच करें।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

