नई दिल्ली, 02 मई (ता)। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार डॉलर के लिहाज से घटा है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.82 अरब डॉलर घटकर 698.49 अरब डॉलर रह गया। यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब रुपये पर दबाव बना हुआ है और बाजार में आरबीआई की संभावित सक्रियता को लेकर चर्चा रही।
हालांकि, इस आंकड़े की दिलचस्प परत भी है। डॉलर में भंडार घटा, लेकिन रुपये के मूल्य में कुल रिजर्व 47,758 करोड़ बढ़कर 65.82 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसका मतलब है कि विनिमय दर और वैल्यूएशन असर ने रुपये में रिजर्व की तस्वीर अलग बना दी। आयात के लिहाज से देखें तो स्थिति मजबूत है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में भारत का कुल आयात 76.55 अरब डॉलर रहा। इस आधार पर 698.49 अरब डॉलर का मौजूदा भंडार करीब 9. 1 महीने के कुल आयात के बराबर है। सिर्फ माल आयात देखें, जो मार्च में 59.59 अरब डॉलर था। ऐसे में यह भंडार 11.7 महीने के आयात के लिए पर्याप्त है। आरबीआई के मुताबिक, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.84 अरब डॉलर घटकर 554.62 अरब डॉलर रह गई। सोने के भंडार का मूल्य भी 1.90 अरब डॉलर घटा है।
Trending
- नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए
- मुख्यमंत्री जी सुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण व सरकारी नीतियों का पालन कराने हेतु! अवैध निर्माणों की कंपाउंडिंग पर रोक के बावजूद मेडा आवास विकास आदि कैसे कर रहे हैं शमन, ये क्यों नहीं देखते कि जो टूटने वाला हिस्सा था उसका क्या हुआ
- यूपी के 40 जिलों में 3 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी
- गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को किया गिरफ्तार
- नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गए 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने जिंदा निगला
- पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को दी 4700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
- कांवड़ यात्रा में 124 दुकानों पर पर्देदारी में बिकेगी शराब
- कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद अवैध, बेदखली के साथ 6.41 करोड़ का जुर्माना

