लखनऊ, 30 अप्रैल (ता)। प्रदेश में जारी भीषण गर्मी और लू के दौर के बीच गत दिवस तेज हवाओं के साथ हुई बारिश कुछ जिलों के लिए आफत बनकर बरसी। इस दौरान आंधी बारिश के कारण दीवार ढहने, पेड़ गिरने और बिजली गिरने से हुए हादसों में प्रदेश में 18 लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में 7, अमेठी व अयोध्या में 3-3 लोगों की जान चली गई। पूर्वांचल के जिलों में पांच लोगों की मौत हुई है। लखनऊ में शहर से गांव तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 100 खंभे और बिजली के तार टूट गए। मौसम की मार ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ी। उत्तर व पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के करीब 35 जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
प्रदेश के करीब 20 जिलों में गत दिवस गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर चला। वाराणसी में 109 किमी प्रति घंटे, अयोध्या में 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हालांकि, इन सबके बीच 45.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा गत दिवस भी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सीतापुर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। लखनऊ में जगह-जगह तार पर पेड़ों के गिरने से 400 गांवों व कस्बों की बिजली व्यवस्था तीन से सात घंटे तक ध्वस्त रही।
Trending
- अब आसान होगा पुराने पीएफ खातों का पता लगाना भी
- डिजिटल अरेस्ट परेशान महिला ने दे दी जान
- महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र में हंगामे के आसार
- आंधी-बारिश से प्रदेश में अवध के 13 समेत 18 लोगों की मौत
- जनता ने बड़े पैमाने पर ममता बनर्जी के पक्ष में वोट किये : अखिलेश
- नफरती भाषण समाज के लिए गंभीर खतरा, पर वर्तमान कानून पर्याप्त : सुप्रीम कोर्ट
- विशाखापट्टनम में गूगल के मेगा एआई डेटा सेंटर का शिलान्यास
- 25 लाख टन गेहूं निर्यात को हरी झंडी

