Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • त्रिवेणी संगम की पावन धरा पर संगीत और अध्यात्म का दिव्य महासंगम
    • खाद्य तेल खराब मिलने पर मेरठ की तीन फर्मों समेत 14 फर्मों पर प्रतिबंध, बनाने, बेचने, वितरण और भंडारण पर भी लगी रोक
    • बीमारियों से बचाव के करें उपाय
    • फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को लगी गोली
    • बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागज से 40 साल से भारत में रह रहा था
    • उम्र बढ़ने में कमजोर इम्युनिटी को कैसे मिलेगी नई ताकत
    • अधिकमास पुण्य कमाने के लिए उत्तम है, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
    • दोपहर 2 बजे ही क्यों होता है होटल में हमेशा चेक इन का टाईम?
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»त्रिवेणी संगम की पावन धरा पर संगीत और अध्यात्म का दिव्य महासंगम
    देश

    त्रिवेणी संगम की पावन धरा पर संगीत और अध्यात्म का दिव्य महासंगम

    adminBy adminApril 24, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज, 24 अप्रैल। भारत की आध्यात्मिक चेतना का ध्रुवतारा, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का पावन संगम है वह मानवता को एकता का शाश्वत संदेश देता रहा है, उसी पुण्यभूमि त्रिवेणी संगम में एक अद्वितीय और अलौकिक आध्यात्मिक-सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुआ। ऐसे अवसर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, भक्ति और राष्ट्रीय चेतना के विराट उत्सव के रूप में इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में अंकित हो जाते हैं।
    परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, बागेश्वरपीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी तथा भक्ति स्वर सम्राट श्री हंसराज रघुवंशी जी का संगम की धरती पर पावन संगम हुआ। संगीत व अध्यात्म के इस दिव्य संगम से सम्पूर्ण वातावरण अध्यात्म, आनंद, ऊर्जा और ईश्वरीय स्पंदनों से अभिसिंचित हो गया। संगम तट पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने इस अनुपम क्षण को हृदय में संजोते हुए अनुभव किया कि जब संतों की वाणी, साधना की शक्ति और संगीत की गूंज एक साथ प्रवाहित होती है, तब वह भूमि स्वयं तीर्थराज के गौरव को नव आयाम प्रदान करती है।
    परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत केवल एक भूखंड नहीं, अपितु चेतना, करुणा, संस्कृति और सनातन मूल्यों का जीवंत राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम केवल नदियों का मिलन नहीं, बल्कि स्वयं, समाज और प्रकृति के समन्वय का प्रतीक है। जब हम अपने भीतर के विकारों को त्यागकर सेवा, साधना और संस्कार को स्वीकार करते है, तभी वास्तविक जीवन-संगम होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़ें, संस्कृति को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदार बनें।
    बागेश्वरपीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने अपने तेजस्वी वक्तव्य में सनातन धर्म की महिमा, राष्ट्र गौरव और आत्मविश्वास का मंत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मानवता, करुणा, शौर्य, संयम और सत्य का अद्वितीय समन्वय है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो समाज अपनी परंपराओं का सम्मान करता है, वही भविष्य का नेतृत्व करता है। भारत की शक्ति उसकी संस्कृति में है, और संस्कृति की शक्ति उसके संस्कारों में है।
    संगम की धरती पर भक्ति स्वर सम्राट श्री हंसराज रघुवंशी जी का सुमधुर एवं ओजस्वी गायन हुआ। उनके शिवमय, राष्ट्रमय और भक्तिमय गीतों ने संगम तट को मानो कैलाश की अनुभूति से भर दिया। उनके भजनों की स्वरधारा ने सभी को विभोर कर भक्ति रस में डूबो दिया। उनका गायन स्वयं को परमात्मा से जोड़ने वाला सेतु है। धर्म और विज्ञान, संगीत और साधना, परंपरा और प्रगति, राष्ट्र और मानवता एक सूत्र में पिरोए हुए हैं।
    आज जब विश्व दिशाहीनता, तनाव और मूल्यहीनता की चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में प्रयागराज से उठी यह आध्यात्मिक-सांस्कृतिक ज्योति सम्पूर्ण विश्व को संदेश देती है कि भारत की सनातन परंपरा ही वह प्रकाशपुंज है, जो मानवता को शांति, संतुलन और समरसता का मार्ग दिखा सकती है। संगम से उठी यह चेतना केवल भारत तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक कल्याण का उद्घोष है।

    tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    खाद्य तेल खराब मिलने पर मेरठ की तीन फर्मों समेत 14 फर्मों पर प्रतिबंध, बनाने, बेचने, वितरण और भंडारण पर भी लगी रोक

    April 24, 2026

    बीमारियों से बचाव के करें उपाय

    April 24, 2026

    फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को लगी गोली

    April 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.