Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खाद्य तेल खराब मिलने पर मेरठ की तीन फर्मों समेत 14 फर्मों पर प्रतिबंध, बनाने, बेचने, वितरण और भंडारण पर भी लगी रोक
    • बीमारियों से बचाव के करें उपाय
    • फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को लगी गोली
    • बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागज से 40 साल से भारत में रह रहा था
    • उम्र बढ़ने में कमजोर इम्युनिटी को कैसे मिलेगी नई ताकत
    • अधिकमास पुण्य कमाने के लिए उत्तम है, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
    • दोपहर 2 बजे ही क्यों होता है होटल में हमेशा चेक इन का टाईम?
    • अमित जोगी को उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अमित जोगी को उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई
    देश

    अमित जोगी को उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई

    adminBy adminApril 24, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 24 अप्रैल। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को आजीवन कारावास के आदेश पर रोक लगाकर अंतरिम राहत दी है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 2003 में एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की हत्या के मामले में जोगी को यह सजा सुनाई थी।

    उच्च न्यायालय ने छह अप्रैल को सुनाए फैसले में जोगी को दोषी ठहराया था और उन्हें तीन सप्ताह के भीतर जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने को कहा था। आदेश के विरुद्ध जोगी की ओर से शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई थी। उन्होंने आत्मसमर्पण करने की समयसीमा से भी छूट का अनुरोध किया था। गुरुवार को जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और विजय बिश्नोई की पीठ के समक्ष जोगी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं विवेक तन्खा और कपिल सिब्बल ने दलीलें दीं। पीड़ित परिवार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं सिद्धार्थ लूथरा और गोपाल शंकरनारायणन ने इसका विरोध किया। सुनवाई के बाद अदालत ने जोगी को आजीवन कारावास की सजा पर रोक लगा दी। शीर्ष कोर्ट ने मामले में सीबीआई को भी नोटिस जारी किया है।

    यह है पूरा मामला
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के तत्कालीन नेता रामअवतार जग्गी की चार जून 2003 को रायपुर के मौदहापारा पुलिस थाने के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमित जोगी सहित 29 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। निचली अदालत ने पहले अमित जोगी को बरी कर दिया था, लेकिन बाद में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

    अमित जोगी ने हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। वहीं, गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस आदेश पर स्टे (रोक) लगा दिया है। जिसमें अमित जोगी को दोषी ठहराया गया था। इस राहत के बाद अमित जोगी की गिरफ्तारी और सजा की कार्रवाई पर फिलहाल विराम लग गया है।

    जोगी पक्ष के वकीलों ने दलील दी कि, उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं, जिसे संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने यह अंतरिम आदेश जारी किया है। प्रदेश की राजनीति में इस फैसले के दूरगामी परिणाम देखे जा रहे हैं। अमित जोगी के समर्थकों में खुशी की लहर है, वहीं विपक्षी दल अब सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहा हैं।

    chhattisgarh jaggi-murder-case raipur tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    खाद्य तेल खराब मिलने पर मेरठ की तीन फर्मों समेत 14 फर्मों पर प्रतिबंध, बनाने, बेचने, वितरण और भंडारण पर भी लगी रोक

    April 24, 2026

    बीमारियों से बचाव के करें उपाय

    April 24, 2026

    फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को लगी गोली

    April 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.