गाजियाबाद, 23 अप्रैल (ता)। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के मोरटा स्थित संचार रेजीडेंसी सोसाइटी में रहने वाली हरियाणवी अदाकारा दिव्यांका सिरोही का गत दिवस निधन हो गया। कहा जा रहा है कि घर में अचानक तबीयत बिगड़ने से वह फर्श पर गिर पड़ीं, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से बुलंदशहर निवासी 30 वर्षीय दिव्यांका सिरोही ने चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से बीसीए की पढ़ाई की थी। अभिनय के प्रति रूचि होने पर उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया। दिव्यांका को पहचान उस समय मिली जब उन्होंने पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के लोकप्रिय गीत ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ पर एक वीडियो बनाया, जो सामाजिक माध्यमों पर तेजी से प्रसारित हुआ। इस वीडियो को लगभग दो करोड़ बार देखा गया। इसके बाद उन्हें हरियाणवी संगीत जगत में काम करने का मौका मिला।
Trending
- राष्ट्रपति 23 जून को 65 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार, शिबू सोरेन, रोहित शर्मा और अलका याग्निक को भी करेंगी सम्मानित
- अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी भी, सीसीएसयू में शुरू होंगे अप्रेंटिसशिप कोर्स
- 35 साल से न्यू सैनिक कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन तक नहीं
- हिन्दुओं के हों दो से तीन बच्चे हरिद्वार से उठी संतो की आवाज
- अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर तत्काल हो कार्रवाई: सीएम योगी
- भाजपा सरकार बहुजन समाज का अपमान करने वालों के साथ है : गौतम
- पंचायत राज व महिला बाल विकास मंत्रालय महिलाओं के नहीं पुरुष सरपंचों की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति को जिम्मेदारी दे! क्योंकि अब समय आ गया है हर क्षेत्र में इनके मान सम्मान को ध्यान में रखा जाए
- गिरिराजजी मुखारविंद मंदिर की वित्तीय व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए, घोटाले का आरोप

