लखनऊ, 23 अप्रैल (ता)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक के मामले में पार्टी की स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को जो रुख अपनाया गया था, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे इस मुद्दे पर किसी भी तरह के भ्रम में न पड़ें और पार्टी की अनुशासन का पालन करते हुए किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन से दूर रहें। मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला स्तर की बैठकों में इस बारे में सही जानकारी दी जाए, ताकि कोई गलतफहमी न फैले।
मायावती ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पार्टी अनुशासन के अनुसार इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन या आंदोलन नहीं करना है। कार्यकर्ताओं को पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से रहना चाहिए। मायावती ने गत दिवस दिल्ली रवाना होने से पहले सोशल मीडिया के जरिए सभी जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने 31 मार्च को लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश स्तरीय बैठक के फैसलों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, कैडर के माध्यम से जनाधार बढ़ाने, आर्थिक रूप से पार्टी को सशक्त बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करना है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। बैठकों में खासतौर पर बसपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में किए गए विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। मायावती ने याद दिलाया कि प्रदेश में बने जितने भी एक्सप्रेसवे और नोएडा का एयरपोर्ट है, उनकी योजनाएं बसपा शासनकाल में ही तैयार की गई थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई अन्य लोकहितकारी कार्य भी किए गए थे, लेकिन उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने बसपा के प्रति जातिवादी सोच के कारण जानबूझकर रुकावटें डालीं, जिससे कई योजनाएं पूरी नहीं हो सकीं। पार्टी अब इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने और संगठनात्मक मजबूती पर पूरा ध्यान केंद्रित करने जा रही है।
Trending
- नासिक TCS केस में 5 बड़े खुलासे, निदा खान ने कबूला- मैं ही देती थी नमाज की ट्रेनिंग
- पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना पर विचार
- सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी
- गुदड़ी बाजार पहुंची CBI, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा, जानिये पूरा मामला
- अमेरिका में ‘फेक’ पिज्जा डिलीवरी के जाल में फंसा भारतीय युवक, गोली मारकर हत्या
- तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, रसोई गैस में 29 रुपये बढ़े; जानें नई कीमत
- मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर
- हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी

