Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासिक TCS केस में 5 बड़े खुलासे, निदा खान ने कबूला- मैं ही देती थी नमाज की ट्रेनिंग
    • पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना पर विचार
    • सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी
    • गुदड़ी बाजार पहुंची CBI, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा, जानिये पूरा मामला
    • अमेरिका में ‘फेक’ पिज्जा डिलीवरी के जाल में फंसा भारतीय युवक, गोली मारकर हत्या
    • तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, रसोई गैस में 29 रुपये बढ़े; जानें नई कीमत
    • मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर
    • हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»खरगे ने अगर पीएम मोदी को आतंकवादी बताया है तो बिना शर्त माफी मांगें
    देश

    खरगे ने अगर पीएम मोदी को आतंकवादी बताया है तो बिना शर्त माफी मांगें

    adminBy adminApril 22, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पीएम मोदी समानता में विश्वास नहीं करते, प्रधानमंत्री होने के नाते उनको पता होना चाहिए कि क्या कहना है क्या नहीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बीते दिवस एक प्रेस ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा गया। इस दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी बताया। भले ही बाद में उन्होंने कहा हो कि मैंने ऐसा नहीं कहा लेकिन उनके इन शब्दों का भाजपा में विरोध शुरु हो गया है। इसके नेता पीयूष गोयल ने एक्स पर कहा कि मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस और डीएमके इतनी नीचता पर उतर आए हैं। उन्होंने १४० करोड़ लोगों का अपमान किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि अन्नाद्रमुक पीएम मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं जो एक आतंकवादी हैं और समानता में विश्वास नहीं रखते। उनके साथ जुड़ना लोकतंत्र को खतरे में डालना है। खरगे ने भाजपा की नीति पर सवाल उठाते हुए यह शब्द कहे। मेरा मानना है कि खरगे देश की बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है जिसके राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। इसलिए राजनीति में वैचारिक मतभेद और विरोध कोई बड़ी बात नहीं है। वो हर मुददे पर भी हो सकता है और कुछ विशेष बिंदुओ पर भी। विपक्ष को महिला आरक्षण बिल पास न होने पर महिला विरोधी बताया जा रहा है तो खरगे को उसी भाषा में जवाब देना चाहिए ना कि प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की बातें करनी चाहिए जिसे जनता ने चुनकर भेजा हो। पीएम को आतंकवादी बताने को किसी भी तरह से सही नहीं कह सकते। कांग्रेस विशेषाधिकार हनन का नोटिस पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन में विपक्षी दलों पर निशाना साधने को लेकर दे रही है। हो सकता है यह भाजपा की निगाह में गलत और कांग्रेस की निगाह में सही हो मगर दोनों अपनी बात जनता को बताने की जिम्मेदारी भी है लेकिन मुझे लगता है कि मल्लिकार्जुन खरगे वरिष्ठ नेता हैं और देश की आजादी की लड़ाई लडने वाली पार्टी के अध्यक्ष हैं। अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो वो सोचें और जो सही हो और गलतफहमी में ऐसा निकला है तो तुरंत पीएम से मिलकर या एक्स पर लिखकर उनसे माफी मांगनी चाहिए और वो ऐसा करते हैं तो यह उनका बड़प्पन ही होगा। क्योंकि माफी मांगना कोई बुरा नहीं है। देश में साल में एक दिन जैन समुदाय क्षमा दिवस मनाता है जिसमें सभी से माफी मांगते हैं। इसलिए इस विवाद को समाप्त करने के लिए माफी मांगने में कोई बुराई नहीं है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नासिक TCS केस में 5 बड़े खुलासे, निदा खान ने कबूला- मैं ही देती थी नमाज की ट्रेनिंग

    June 7, 2026

    पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना पर विचार

    June 7, 2026

    सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.