Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीडीएससीओ ने वर्ष 2026 में पांच नई वैक्सीनों के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी
    • अब घर बैठे आनलाइन बुक होगा ट्रेन में लगेज, 31 जुलाई से देशभर की सभी ट्रेनों पर लागू होगी व्यवस्था
    • महिला सांसदों से अभद्रता टिप्पणी करने पर कल्याण बनर्जी पूरे सत्र से निलंबित
    • 31 से सोहराब गेट बस अड्डे से संचालित होंगी मेरठ, भैंसाली डिपो की बसें
    • 42 साल पुराने मारपीट मामले में हाई कोर्ट ने 4 महिलाओं को किया बरी, दो पुरुषों की सजा बरकरार
    • कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
    • जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
    • डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»माता-पिता तेंदुए के जबड़े से मासूम को खींच लाए
    न्यूज़

    माता-पिता तेंदुए के जबड़े से मासूम को खींच लाए

    adminBy adminApril 13, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांठ/ठाकुरद्वारा, 13 अप्रैल (हि)। दरियापुर गांव में गत दिवस तेंदुए ने तीन साल के मासूम पर हमला कर उसे अपने जबड़े में दबोच लिया। तेंदुए बच्चे को खींचकर ले जाने ही वाला था कि मौके पर मौजूद माता-पिता तेंदुए से भिड़ गए और मौत के जबड़े से बच्चे को खींच लिया। क्षेत्र में बच्चे पर तेंदुए के हमले की यह तीसरी वारदात है।
    दरियापुर निवासी सुनील कुमार गत शाम करीब 6ः30 बजे अपनी पत्नी विमलेश कुमारी और तीन वर्षीय बेटे हर्ष के साथ खेत पर थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हर्ष पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले से बच्चा बुरी तरह चीख पड़ा। इससे पहले कि तेंदुआ बच्चे को लेकर जंगल में ओझल होता, विमलेश और सुनील हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाकर तेंदुए पर टूट पड़े। इस पर तेंदुआ बच्चे को लहूलुहान छोड़कर गन्ने के खेतों में भाग निकला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल हर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचाया।

    Bravery tazza khabar Thakurdwar The parents snatched the innocent child from the jaws of a leopard. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीडीएससीओ ने वर्ष 2026 में पांच नई वैक्सीनों के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी

    July 23, 2026

    अब घर बैठे आनलाइन बुक होगा ट्रेन में लगेज, 31 जुलाई से देशभर की सभी ट्रेनों पर लागू होगी व्यवस्था

    July 23, 2026

    महिला सांसदों से अभद्रता टिप्पणी करने पर कल्याण बनर्जी पूरे सत्र से निलंबित

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.