प्रयागराज, 13 अप्रैल (अम)। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही आवासीय समस्या को दूर करने के लिए कमर कस ली है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दिशा-निर्देश पर करीब एक हजार रेलकर्मियों के लिए सरकारी क्वार्टर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
इसके तहत प्रयागराज सहित मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के पास अत्याधुनिक टाइप-2 और टाइप-3 श्रेणी के आवासों का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज में जीआरपी कॉलोनी के पास बहुमंजिला इमारतों का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि, शहर में पहले भी कई आवासीय परिसर बनाए गए हैं, लेकिन बढ़ती वर्कफोर्स के कारण आवासों की मांग काफी है।
सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि केवल प्रयागराज ही नहीं, बल्कि इटावा, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, ग्वालियर, चित्रकूट, आगरा, बांदा और मथुरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी आवास बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों को उनके कार्यस्थल के नजदीक बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
वर्तमान में कई स्थानों पर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, वहीं कुछ शहरों में रेलवे की खाली पड़ी जमीन को चिह्नित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ताकि, वहां भी गगनचुंबी आवासीय टावर खड़े किए जा सकें।
Trending
- बेअदबी कानून में संशोधन के लिए पंजाब सरकार ने दी मंजूरी
- पंडित आरडी शर्मा के सानिध्य में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह
- चंदे की रकम से पुल खड़ाकर बनाई अपनी राह और चल पड़े
- 47 साल चला 180 रुपये की जमीन का मुकदमा, फैसले के 3 माह बाद मिला कब्जा
- राहुल गांधी अधीर रंजन के गृह जिले में करेंगे प्रचार
- एक अप्रैल 28 से दोपहिया पेट्रोल वाहनों का पंजीकरण होगा बंद
- टीएमसी में शामिल नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस
- मेरठ में छाप रहे थे नकली नोट, गिरफ्तार

