Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज
    • मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
    • नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया
    • मंदिरों में घपले सोने चांदी की बरामदगी तो हो सकती है लेकिन दान का पैसा देने वाले ने जो वापस ले लिया उससे चढ़ावे में तो घपला होगा ही सरकार इस पर भी जांच कराएं
    • बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज
    • जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी
    • चौंसठ गुण कृष्ण भगवान के
    • शामली की पलंगतोड मिठाई ओडीओसी में
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान, तीन निलंबित
    न्यूज़

    जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान, तीन निलंबित

    adminBy adminApril 11, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतापगढ़, 11 अप्रैल (दि)। जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। वह चुपके से खेत की ओर गया। वहां लकड़ी के ढेर पर बैठकर माचिस से आग लगा ली। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे बंदी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की जांच में एक सीसीटीवी में बंदी बाहर जाते हुए दिखा। बंदी की मौत की सूचना पर डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में लापरवाही मिलने पर डिप्टी जेलर समेत 3 जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया।
    गत दिवस दोपहर करीब 12 बजे मिलाई के दौरान बंदी दीपक उर्फ राहुल बैरक से बाहर निकला और किसी तरह जेल परिसर के अंदर स्थित खेत की ओर पहुंच गया। वहां उसने लकड़ियों और पत्तों के ढेर में आग लगाकर खुद को भी आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
    घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एडिशनल एसपी शैलेंद्र लाल और अपर जिलाधिकारी आदित्य भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मामले की जांच शुरू की। कुछ ही देर बाद डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता भी जिला कारागार पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की।
    बंदी की मौत मामले में लापरवाही सामने आने पर डिप्टी जेलर ध्रुव नारायण श्रीवास्तव, हेड जेल वार्डर अखिलेश और हेड जेल वार्डर चोन्हर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में बंदी दीपक अकेले खेत की ओर जाते हुए दिखाई दिया। इससे उसकी आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मृतक दीपक उर्फ राहुल करीब 6 महीने से छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोपों में जेल में बंद था। वह उन्नाव जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का रहने वाला था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता ने कहा मामले की विभागीय जांच भी जारी है। सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

    Inmate sets himself on fire and ends life at District Jail; three suspended. Pratapgarh tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज

    June 18, 2026

    मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

    June 18, 2026

    नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.