Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    • सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे दिल्ली-सहारनपुर देहरादून हाईवे का उद्घाटन
    देश

    14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे दिल्ली-सहारनपुर देहरादून हाईवे का उद्घाटन

    adminBy adminApril 8, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी दिल्ली 08 अप्रैल। 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून हाईवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून से करेंगे। इस हाईवे पर पांच घंटे का सफर वाहन चालक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ढाई घंटे के अंदर पूरा कर सकेंगे। दिल्ली से देहरादून पहुंचना पहले से और भी आसान हो जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी कार्यक्रम की कमान संभालेंगे। पिछले चार माह से हाईवे पर वाहनों से ट्रायल हो रहा था, जो पूरा हो चुका है।

    सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी विकास का जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। यह हाईवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। हाईवे बनने से वाहन चालकों को भीषण जाम से निजात मिलेगी। खजूरी चौक पर लगने वाला जाम हाईवे की वजह से खत्म हो गया है। तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री देहरादून से इस हाईवे का उद्घाटन करेंगे। उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बागपत में रहेंगे और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गीता कालोनी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रहेंगी। दोनों जगह पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।

    दून दौरे में हलवा-पूरी का भोग लगा काली का ध्यान करेंगे पीएम
    14 अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में एक धार्मिक अनुष्ठान भी शामिल हो गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन और जनसभा के साथ ही वह न सिर्फ मां घट काली मंदिर के दर्शन करेंगे अपितु हलवा-पूरी और चने का पारंपरिक भोग अर्पित कर ध्यान भी लगाएगे। मंदिर समिति ने इस विशेष प्रसाद को पूजा कार्यक्रम का हिस्सा बनाया है। पूजन के बाद प्रधानमंत्री स्वयं भी यही प्रसाद ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति की ओर से प्रधानमंत्री को मां डाट काली का प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने प्रसाद की तैयारी भी परंपरागत तरीके से कराने की व्यवस्था की है, ताकि धार्मिक मर्यादा बनी रहे।

    delhi-dehradun-expressway pm-modi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026

    अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.