सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक, ‘गुलदस्ता’ छोड़ने वाला शख्स गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (प)। देश की राजधानी में गत दिवस उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक यूपी नंबर की अज्ञात कार परिसर के भीतर जा घुसी। दोपहर के समय हुई इस घटना ने हाई-प्रोफाइल विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
देश की राजधानी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक यूपी नंबर की अज्ञात कार परिसर के भीतर जा घुसी। दोपहर के समय हुई इस घटना ने हाई-प्रोफाइल विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गत दिवस दोपहर करीब 2ः30 बजे की है। एक तेज रफ्तार कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आगरा (यूपी 80) का कहा जा रहा है, अचानक विधानसभा के गेट संख्या-2 पर पहुंची। चालक ने सुरक्षा बैरियर की परवाह न करते हुए गेट को जोरदार टक्कर मारी और उसे तोड़ते हुए सीधे परिसर के भीतर दाखिल हो गया। अचानक हुई इस टक्कर से वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा में सबसे बड़ी चूक तब सामने आई जब आरोपी गाड़ी लेकर सीधे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ गया। घटना को अपनी आंखों से देखने वालों ने बताया कि आरोपी ने वहां एक गुलदस्ता भी रखा। यह हरकत जितनी हैरान करने वाली थी, उतनी ही संदेहास्पद भी क्योंकि वह प्रतिबंधित क्षेत्र में इतनी आसानी से पहुंचने में सफल रहा। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी अपनी कार समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इस घटना के बाद से पूरे विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे।
आगरा रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक संदिग्ध कार दोपहर करीब 2ः30 बजे दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 पर जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला तब सामने आया जब यह जानकारी मिली कि विधानसभा परिसर में जबरन दाखिल होने के बाद चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा। वहां उसने एक गुलदस्ता भी छोड़ा, जो इस पूरी घटना को और अधिक रहस्यमयी बना देता है। दिल्ली पुलिस ने इस दुस्साहस को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
- नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
- जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
- पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
- ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
- यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
- अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
- Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां

