लखनऊ 07 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है. जिसकी वजह से प्रदेश के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज रफ्तार हवाएं चलीं. वहीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे. जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी दर्ज की गई. मौसम में हुए बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन बे मौसम बारिश की मार किसानों को झेलनी पड़ रही है.
वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से प्रदेश में 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश कुछ स्थानों पर ओले गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है.
इन जिलों में ओले गिरने की संभावना अधिक
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी.
झोंकेदार हवाओं की संभावना इस क्षेत्र में अधिक
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी.
बादल गरजने-बिजली की संभावना इन जिलों में
बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में बादलों का आना-जाना रहेगा. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज रफ्तार हवाएं चल सकती है. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
आईएमडी के अनुसार, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbance) के सक्रिय रहने की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित रहेगा. इसका असर 7 और 8 अप्रैल को रहने की संभावना है.इसके अलावा यूपी के कई जिलों में 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चलेंगी. यह सिलसिला 9 अप्रैल तक जारी रह सकता है. इसके बाद फिर से मौसम ड्राई होगा. 48 घंटे के अंदर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है. वहीं 10 अप्रैल के बाद फिर से तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाएगा.

