Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत में धुरंधर की कमाई 1000 करोड़ पार
    • ‘कलह खुदकुशी के लिए उकसाने का कारण नहीं’
    • नेपाल में होगा सिर्फ पांच दिन काम, काम के घंटे भी बदले
    • निजी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को लगाना होगा बॉडी कैमरा
    • पांच दिन में 201 ब्लड बैंकों की हुई जांच, 47 ब्लड बैंकों पर रोक
    • कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से सरमा के नामांकन रद्द करने की मांग
    • बीएड की छात्रा ने ऑनलाइन शापिंग एप से सल्फास मंगाकर खाया, मौत
    • जाली नोट छापने वाले 4 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»निजी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को लगाना होगा बॉडी कैमरा
    देश

    निजी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को लगाना होगा बॉडी कैमरा

    adminBy adminApril 6, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 06 अप्रैल। निजी नर्सिंग कॉलेजों के निरीक्षण में होने वाली धांधली रोकने की नई रणनीति बनाई गई है। अब निरीक्षण करने वाली टीम को बॉडी कैमरा लगाना होगा। हर गतिविधि का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

    प्रदेश में हर साल करीब 250 निजी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं जो कॉलेज पहले से खुले हैं, उनमें सीटें बढ़ाने के लिए भी निरंतर आवेदन आ रहे हैं। इस वर्ष नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के डिप्लोमा एवं डिग्री कोर्स के लिए आनलाइन आवेदन लिए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी में करीब ढाई हजार से अधिक आवेदन जमा हुए हैं।

    आवेदन करने वाले कॉलेजों की जांच की जाएगी। जांच में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने के बाद मान्यता दी जाएगी। आमतौर पर आरोप लगता है कि जांच पर जाने वाली टीम लेनदेन करती है।
    कॉलेजों में संसाधन नहीं होने के बाद भी मान्यता मिल जाती है। वहीं, तमाम कॉलेजों में सभी व्यवस्थाएं होने के बाद भी मान्यता नहीं। मिलती है। पिछले वर्ष सभी सुविधाएं होने के बाद भी कई कॉलेज मान्यता और सीट वृद्धि से बाहर हो गए थे। कुछ कॉलेज संचालकों ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था।

    निरीक्षण के लिए जाने वाली टीम हमेशा विवादों में रहती है। इस विवाद को खत्म करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नई रणनीति तैयार की है। तय किया है कि इस वर्ष स्थलीय निरीक्षण दौरान सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी के सचिव को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

    निगरानी के लिए एजेंसी तय
    सचिव को भेजे गए निर्देश में कहा गया है। कि बॉडी कैमरा रिकार्डिंग, लाइव स्ट्रीमिंग एवं स्थलीय निरीक्षण की निगरानी के लिए कार्यालय में सजीव प्रसारण की व्यवस्था संबंधी कार्य यूपी डेस्को को दिया गया है। इसी तरह एरिया मेजरमेंट और सिविल संबंधी कार्य के लिए एकेटीयू अथवा पीडब्ल्यूडी जैसी संस्थाओं के जरिए पैनल तैयार किया जाए।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भारत में धुरंधर की कमाई 1000 करोड़ पार

    April 6, 2026

    ‘कलह खुदकुशी के लिए उकसाने का कारण नहीं’

    April 6, 2026

    नेपाल में होगा सिर्फ पांच दिन काम, काम के घंटे भी बदले

    April 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.