लखनऊ, 04 अप्रैल (जन)। यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को ज्यादा बोलने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। लखनऊ में अजय राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है। मैं अरविंद केजरीवाल को 2014 से जानता हूं, जब वे वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। वह पूरी तरह से भाजपा के साथ मिले हुए हैं। राघव चड्ढा भाजपा के खिलाफ कुछ ज्यादा बोल दिया, इसीलिए उन्हें हटा दिया गया है। महिला आरक्षण बिल को लेकर यूपी कांग्रेस चीफ ने कहा कि सरकार उस समय यह बिल ला रही है, जब कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। मुझे लगता है कि ऑल पार्टी मीटिंग के बाद निर्णय लेना चाहिए था, लेकिन भाजपा हर चीजों को चुनाव से जोड़कर देखती है। उन्होंने कहा कि सरकार की चाल को जनता समझ चुकी है। मालदा कांड पर अजय राय ने कहा कि प्रदेश की सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन भाजपा लोगों को बांटने का काम कर रही है भाजपा की पुरानी नीति रही है कि लोगों के फूट डालो और राज करो।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

