नई दिल्ली, 03 अप्रैल (दि)। हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया की पॉपुलर सीरीज ‘यूफोरिया’ के सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही इसके बाद इस साल उनकी कई बड़ी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने बड़ा ऐलान किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस थोड़े दुखी नजर आ रहे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान, जहां वह अपने को-स्टार रॉबर्ट पैटिनसन के साथ बात कर रही थीं, जेंडाया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे बस उम्मीद है कि लोग मुझसे बोर नहीं होंगे।’ उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें हर तरह के सपोर्ट के लिए वह बेहद आभारी हैं। जेंडाया ने आगे कहा कि इस साल के बाद मैं थोड़ी देर के लिए गायब हो जाऊंगी। मुझे थोड़ा ब्रेक लेना ही पड़ेगा।’ उनकी इस बात से साफ है कि वह लगातार काम के बाद खुद के लिए समय निकालना चाहती हैं।
उनके इस बयान के बाद अब फैंस की ओर से रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। फैंस उनके इस स्टेटमेंट के बाद दुखी नजर आ रहे हैं। फिलहाल उनकी आने वाली सीरीज का ट्रेलर भी सामने आ गया है।
पॉपुलर सीरीज ‘यूफोरिया’ का सीजन 3 अब पहले से कहीं ज्यादा इंटेंस और डार्क होने वाला है। हाल ही में एचबीओ ने इसका नया ट्रेलर रिलीज किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। यह सीजन 12 अप्रैल से शुरू होगा। इस बार शो की कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सीजन 3 सीधे 5 साल आगे की कहानी दिखाएगा। अब स्कूल लाइफ की जगह एक ज्यादा गंभीर और क्राइम से भरी दुनिया दिखाई जाएगी।
इस सीजन में कुछ नए स्टार्स भी जुड़ रहे हैं, जिनमें शेरोन स्टोन शामिल हैं। वहीं, यह सीजन खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें एरिक डेन की आखिरी झलक देखने को मिलेगी, जिन्होंने अपने निधन से पहले शूटिंग पूरी कर ली थी।
Trending
- नासिक TCS केस में 5 बड़े खुलासे, निदा खान ने कबूला- मैं ही देती थी नमाज की ट्रेनिंग
- पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित कारोबारों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना पर विचार
- सहारनपुर : दो मुंह वाले सांप से नोटों की बारिश, कीमत 15 लाख, ऑडी कार वाले ठग की स्क्रिप्ट आपको चौंका देगी
- गुदड़ी बाजार पहुंची CBI, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा, जानिये पूरा मामला
- अमेरिका में ‘फेक’ पिज्जा डिलीवरी के जाल में फंसा भारतीय युवक, गोली मारकर हत्या
- तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, रसोई गैस में 29 रुपये बढ़े; जानें नई कीमत
- मेरठ के 40 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी, जिले के अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का केंद्र 650 किमी दूर
- हाथों में हुनर, साथ में नाबार्ड और बैंक का सहारा, 30 ग्रामीण महिलाएं बनेंगी उद्यमी

