Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दलबदल रोकने हेतु केन्द्र सरकार को भी हिमाचल जैसा संशोधन विधेयक लाकर राजनीति में पादर्शिता को बढ़ावा देना चाहिए
    • पलसानिया को भी अब माफ कर देना चाहिए, सर्वसमाज के नेता थे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, उनका अपमान कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा
    • कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका की शादी को लेकर क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल! ऐसे शाही विवाह तो रोज होते हैं
    • राजा रवि वर्मा की 166.20 करोड़ में बिकी यशोदा कृष्ण की पेंटिंग युवाओं की आर्ट में भविष्य बनाने में बढ़ेगी रुचि
    • सांसद ने की शामली में नीट परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाने की मांग
    • गायब हो जाऊंगी : जेंडाया
    • रणथंभौर टाइगर सफारी में अब घूमना हुआ महंगा, 300 रुपये तक बढ़े टिकट के दाम
    • प्राइम वीडियो ने किया पंचायत सीजन-5 का ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ममता को उनके ही गढ़ भवानीपुर में हराकर बंगाल को करेंगे मुक्त : शाह
    देश

    ममता को उनके ही गढ़ भवानीपुर में हराकर बंगाल को करेंगे मुक्त : शाह

    adminBy adminApril 3, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता 03 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प. बंगाल में परिवर्तनलाने का सबसे आसान रास्ता सीएम ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ भवानीपुर में हराना है। शाह बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेदु अधिकारी के नामांकन में शामिल हुए। ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे शुभेंदु के नामांकन में शाह के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य, केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार और अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले शाह ने कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग पर रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, सामान्य तौर पर भाजपा को सरकार बनाने के लिए 170 सीटें जीतनी होंगी, लेकिन अगर भवानीपुर में शुभेदु अधिकारी जीतते हैं तो यह पूरे राज्य की राजनीति में बदलाव का संकेत होगा। मैं जनता से अपील करता हूं कि पूरे बंगाल मुक्ति के लिए भवानीपुर में भाजपा को भारी जीत दिलाएं।

    रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, मैंने खुद शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर से चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। मैंने उनसे कहा कि सिर्फ नंदीग्राम नहीं, बल्कि ममता के गढ़ भवानीपुर में जाकर उन्हें हराना है। वहीं, असम की दो विधानसभा क्षेत्रों की रैलियों में शाह ने घुसपैठ उठाते हुए कहा कि कांग्रेस राज में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा मिला, जिससे जनसंख्या संरचना और संसाधनों पर असर पड़ा। भाजपा सरकार ने इस पर सख्ती से कार्रवाई कर हालात को नियंत्रित किया। शाह ने कहा कि भाजपा यानी स्थानीय मुस्लिमों नहीं, बल्कि घुसपैठियों के खिलाफ है।

    भाजपा-तृणमूल समर्थक आमने-सामने
    शुभेदु के रोड शो के दौरान भाजपा ने भवानीपुर में सीधी राजनीतिक चुनौती पेश की भाजपा समर्थकों ने ममता हटाओ, बंगाल बचाओ जैसे नारे लगाए। जैसे ही काफिला कालीघाट के पास पहुंचा, तृणमूल समर्थक भी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जय बांग्ला और ममता जिंदाबाद के नारे लगाए। दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और किसी भी टकराव को रोक दिया।

    15 दिन बंगाल में ही रहूंगा
    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा मैं अगले 15 दिन बंगाल में रहने वाला हूँ। 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो चरणों के चुनाव से पहले मैं राज्य के हर हिस्से में जाऊंगा और कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा वोटिंग से पहले राज्य में ममता बाय-बाय, टाटा, सरकार बदलो की आवाज सुनाई देगी। तृणमूल को जड़ से उखाड़ फेंकने और उसे बंगाल की खाड़ी में फेंकने के लिए हर किसी को बिना किसी डर के वोट देना चाहिए। कोई भी गुंडा बंगाल के मतदाताओं को नहीं रोक सकता।

    पूरे बंगाल में हारेगी तृणमूल
    शाह ने 2021 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ममता राज्य में सरकार तो बना पाई, लेकिन नंदीग्राम में शुभेदु से हार गई थीं। इस बार वह पूरे राज्य के साथ-साथ भवानीपुर में भी हारेंगी। उन्होंने इस सीट को सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि भाजपा के पूरे चुनाव अभियान का केंद्र बताया।

    amit-shah kolkata MAMATA BANERJEE tazza khabar tazza khabar in hindi west-bengal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दलबदल रोकने हेतु केन्द्र सरकार को भी हिमाचल जैसा संशोधन विधेयक लाकर राजनीति में पादर्शिता को बढ़ावा देना चाहिए

    April 3, 2026

    पलसानिया को भी अब माफ कर देना चाहिए, सर्वसमाज के नेता थे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, उनका अपमान कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा

    April 3, 2026

    कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका की शादी को लेकर क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल! ऐसे शाही विवाह तो रोज होते हैं

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.