बुलंदशहर, 03 अप्रैल (हि)। बुलंदशहर के खानपुर कस्बे में एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां स्थित देवी मंदिर से चार दिन पहले कोई पंखा चोरी कर ले गया था। इस घटना से आहत पुजारी ने मार्मिक अपील करते हुए मंदिर के बाहर पोस्टर चस्पा किया। इस पोस्टर में लिखा था कि चोरी करने वाले पर माता रानी की कुदृष्टि पड़ेगी अगर पंखा लौटा दिया तो आशीर्वाद मिलेगा। पोस्टर चस्पा होने के बाद चोर चुपचाप मंदिर में आया और पंखा वापस लगा गया। यह घटना चर्चा में बनी हुई है। चार दिन पूर्व नगर के प्राचीन चामड़ मंदिर में छत पर लटके पंखे को चोर ने चोरी कर लिया था। इससे आहत पुजारी ने मंदिर के बाहर पंखा वापस करने की मार्मिक अपील करते हुए पोस्टर चस्पा कर दिया था। पोस्टर में पंखा वापस ना करने पर मां की कुदृष्टि की दुहाई दी थी। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी को पंखा छत पर लटका मिला।
Trending
- साईकिल चलाना तो दूर फुटपाथ पर पैर रखना भी मुश्किल है अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों का कब्जा बनते ही हो जाता है
- फादर्स डे मनाने से कुछ नहीं होता बच्चों में अपने मां बाप के प्रति प्रेम और सम्मान ही सुखी परिवार का आधार है
- सरकार जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा जैसे अफसरों को करे सम्मानित आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण हेतु
- ग्रेटर नोएडा: 14 बिल्डरों पर आरसी जारी, 315 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे
- सुनील ग्रोवर गंगा घाट पर रात के आराम फरमाते नजर आ रहे, वीडियो वायरल
- जापान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू
- जंगल से मिली ‘मोगली गर्ल’ एहसास ने 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों का घपला, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश

