जम्मू, 30 मार्च (जा)। लद्दाख में एक मई 2026 से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की एक महीने तक चलने वाली भव्य प्रदर्शनी को लेकर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने तैयारियां तेज की। पवित्र प्रदर्शनी की देखरेख के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। प्रशासन ने आयोजन स्थल आपरेशंस टीम और अन्य उप-समितियों को प्रबंधन और समन्वय के लिए अधिसूचित किया है।
लद्दाख प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयोजन स्थल आपरेशंस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त उपायुक्त (लेह) मुकुल बेनीवाल समन्वयक के रूप में करेंगे जबकि अधीक्षण अभियंता दोरजे ग्यात्सो (लोक निर्माण विभाग), सैयद मोहम्मद (पीएचई) और तुंडुप (पीडीडी) समिति के सदस्य हैं। यह कदम प्रदर्शनी के सुचारु आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, जिसे क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम माना जा रहा है।
टीम मंच, बैरिकेडिंग, रास्तों, आश्रयों और अन्य संबद्ध सुविधाओं सहित बुनियादी ढांचे की स्थापना और निगरानी करेगी। इसके अलावा सामग्री और उपकरणों की आवाजाही और रसद समन्वय, भीड़ प्रवाह और कतार प्रबंधन प्रणाली का डिज़ाइन और कार्यान्वयन, स्वयंसेवकों और सहायक कर्मचारियों की तैनाती, ब्रीफिंग और निगरानी का जिम्मा भी इसी टीम के पास होगा।
टीम सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करेगी। बिजली, पानी और रोशनी जैसी उपयोगिताओं की व्यवस्था करेगी। उचित संकेत-बोर्ड और आगंतुक मार्गदर्शन व सूचना प्रणाली की स्थापना करेगी। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले आगंतुकों के लिए सुविधा भी तैयार करेगी।
टीम हर दिन स्थल का निरीक्षण, रख-रखाव और देखभाल करेगी। सुरक्षा मानकों का पालन और जोखिम शमन उपायों का कार्यान्वयन भी करेगी। कार्यक्रम से जुड़ी सभी गतिविधियों का गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थिटत संचालन भी यही टीम करेगी। अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं वीआईपी के लिए समन्वय और सुविधा भी देखेगी।
इसके अतिरिक्त औपचारिक एवं आध्यात्मिक टीम का भी गठन किया गया है। इस टीम में में भी अतिरिक्त उपायुक्त मुकुल बेनीवाल समन्वयक होंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर दोरजे ग्यास्तो, पीएचई के सैयद मोहम्मद, पीडीडी के तुंडुप सदस्य होंगे। इसका काम सेमिनार और संगोष्ठियां आयोजित करना होगा।
सेमिनार एवं प्रदर्शनी समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास तथा स्कूली शिक्षा की प्रशासनिक सचिव भानु प्रभाजी को सौंपी गई है। समिति के अन्य सदस्यों में केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान, लेह के कुलपति डा. राजेश रंजन, लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिजिन दोरजे और लद्दाख गोंपा एसोसिएशन के अध्यक्ष वेन दोरजे स्तंज़िन शामिल हैं। समिति प्रदर्शनी से जुड़े शैक्षणिक कार्यक्रमों, व्याख्यानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की बागडोर संभालेगी।
Trending
- 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
- होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
- 1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
- 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG
- UP: पीठ-हाथ, हथेली और सिर जलाया, बच्चों से क्रूरता नजरअंदाज, चाची ने चारों के साथ पार की थीं बर्बरता की हदें
- बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद
- लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे
- ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो

