Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    देश

    आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 28, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा 28 मार्च। आगरा में एक किराएदार ने अपने मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी किराएदार सुनील को शनिवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने जब आरोपी को घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सुनील को गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    29 वर्षीय सुनील ने 24 मार्च को जूता कारोबारी की 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा की गला काटकर हत्या कर दी। उसने शव को एक कनस्तर में भर दिया था। करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद किया। बच्ची सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी इलाके की रहने वाली थी। उसके पिता का जूते का कारखाना है। घर के ठीक सामने एक और मकान है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर सामान रखा जाता है। ऊपरी दो कमरों में किराएदार सुनील रहता था।

    पुलिस जांच में पता चला कि हत्या का कारण किराए का विवाद था। घटना से 11 दिन पहले बच्ची के चाचा ने बकाया किराए को लेकर सुनील को थप्पड़ मार दिया था और उसके कमरे पर ताला लगा दिया था। सुनील को यह बात बहुत बुरी लगी। बाद में उसने किराया तो दे दिया, लेकिन उसने परिवार को “देख लेने” की धमकी दे दी थी। इसी गुस्से में उसने बच्ची की हत्या की।

    मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे 8 साल की प्रज्ञा घर के बाहर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी। परिवार को लगा कि वह ट्यूशन पढ़ने चली गई होगी। लेकिन जब शाम 4:30 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो मां को चिंता हुई। परिवार ने आसपास तलाश की और टीचर से बात की, लेकिन टीचर ने बताया कि बच्ची ट्यूशन नहीं आई थी। पूरे मोहल्ले में खोजबीन की गई। पुलिस को सूचना दी गई और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान से चिप्स का पैकेट लेती है और वापस घर की तरफ जाती है। उसके बाद वह बाहर नहीं निकली।

    परिजनों ने बताया कि बच्ची के पिता अपनी बहन की शादी के लिए अंगूठी बनवाने गए हुए थे। फोन पर लापता होने की खबर मिलते ही वे घर लौट आए। पूरा मोहल्ला बच्ची की तलाश में जुट गया। आरोपी सुनील भी परिवार के साथ बच्ची की तलाश में लगा रहा। वह नाटक करते हुए पुलिस थाने तक गया। पोस्टर चस्पा करने में भी उसने मदद की। लेकिन असल में वह खुद ही अपराधी था।

    agra encounter tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026

    हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

    August 10, 2026

    औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.