नई दिल्ली, 26 मार्च (हि)। एलजीपी संकट की आड़ में ग्राहकों से गैस शुल्क वसूल रहे होटलों और रेस्तरांओं को सरकार ने सख्त चेतावनी जारी की है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए ) ने गत दिवस कहा है कि ये अनुचित व्यापार गतिविधियां हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण ने होटल, रेस्तरांओं को किया आगाह कि वे एलपीजी शुल्क और ईंधन लागत वसूली जैसे अतिरिक्त शुल्क न लगाएं। सीसीपीए ने कहा कि ग्राहकों के बिलों में एलपीजी शुल्क, गैस अधिभार और ईंधन लागत वसूली जैसे अतिरिक्त शुल्क लगाने को संज्ञान में लिया गया है। सीसीपीए ने पाया कि सेवा शुल्क संबंधी मौजूदा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर ऐसे शुल्क लगाए जा रहे हैं।
इसके उदाहरण में सामने आया कि बेंगलुरू के एक कैफे द्वारा ‘गैस संकट शुल्क’ वसूलने के मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राहक ने कैफे का बिल सोशल मीडिया साझा किया। ग्राहक ने दो गिलास ‘मिंट लेमोनेड’ ऑर्डर किए थे, जिसका कुल बिल 374 रुपये था। इसमें 17.01 रुपये का ‘गैस क्राइसिस’ शुल्क भी था।
इसके अलावा चेन्नई, गुरुग्राम और अन्य शहरों में भी गैस शुल्क वसूलने के मामले सामने आए हैं, जहां ग्राहकों से इडली, वड़ा और मोमोज जैसी चीजों पर 9 से 30 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के सेवा शुल्क अनिवार्य नहीं है और यह वैकल्पिक होना चाहिए यानी ग्राहक इसे देने से इनकार कर सकते हैं।
Trending
- सरधना में क्रॉकरी शोरूम में लगी भीषण आग, बाहर निकलकर भागे मालिक और कर्मचारी, लाखों का नुकसान
- 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
- होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
- 1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
- 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG
- UP: पीठ-हाथ, हथेली और सिर जलाया, बच्चों से क्रूरता नजरअंदाज, चाची ने चारों के साथ पार की थीं बर्बरता की हदें
- बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद
- लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे

