नई दिल्ली, 26 मार्च (हि)। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कांग्रेस को अकबर रोड और रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को खाली करने का नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय के संपदा विभाग ने 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया है। कांग्रेस का मुख्यालय 1978 से 24 अकबर रोड पर था, लेकिन अब यह 9ए कोटला मार्ग स्थानांरित हो चुका है। पार्टी अकबर रोड स्थित अपने पुराने मुख्यालय का इस्तेमाल एक कार्यालय के रूप में कर रही है। कांग्रेस के दो अग्रिम संगठनों भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का मुख्यालय 5 रायसीना रोड पर है। सूत्रों ने बताया कि नोटिस कुछ दिन पहले ही भेजा गया और इसमें पार्टी को एक सप्ताह का समय भी नहीं दिया गया। पार्टी सूत्रों ने कहा, कांग्रेस अदालत का दरवाजा भी खटखटाने पर विचार कर रही है।
Trending
- प्रधानमंत्री की स्वदेशी को बढ़ावा देने… अंग्रेजों द्वारा किये गये उत्पीड़न की याद दिलाने वाले एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब का नाम भारतीय खिलाड़ी अथवा महापुरूष के नाम पर रखा जाये
- 3 महीने के नवजात के पेट में था 8 हफ्ते का भ्रूण, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक बाहर निकाला
- जगन्नाथ मंदिर को वापस मिलेगी 300 करोड़ की 57 एकड़ जमीन, 65 साल पुरानी लीज रद
- नैनीताल में दिखी उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू
- मेडा ने सीलिंग कार्रवाई में दी राहत, शपथपत्र देकर खुल सकेंगे कोचिंग सेंटर; 2 महीने में पूरे करने होंगे सभी मानक
- सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज पर कागज फेंके
- ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन के डैम से तबाही की वार्निंग
- गंगानगर में घटतौली पकड़ी, आठ कारोबारियों के चालान

