लखनऊ, 24 मार्च (भा)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तंज कसा। गोरखपुर में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या कार्रवाई हुई, किसका नाम एफआईआर से हटाया गया। किसको बचाया जा रहा है?
राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान ‘नंगा कर दूंगा।’ को याद दिलाते हुए कहा कि बदायूं, मथुरा और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में कॉलेज स्टूडेंट की हुई हत्या बताती है कि अपराधी बेखौफ हैं। आगे उन्होंने कहा कि अब हवा बदल रही है। अधिकारी इसे भांप गए है, इसलिए जेपीएनआईसी की पार्किंग खोल दी है।
अखिलेश यादव समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर गत दिवस लोहिया पार्क पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गोरखपुर हत्याकांड समेत कई मुद्दों पर सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरा। संजय निषाद-ओपी राजभर को भी अपने सियासी बयानों में लपेटा।
गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई। 4 बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे। घायल होने के बाद भी भाजपा नेता करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला कर दिया।
हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार (17 मार्च) सुबह साढ़े 5 बजे हुई। यहां से गोरखनाथ मंदिर की दूरी करीब 5 किमी है।
यह था गोरखपुर हत्याकांड मामला
भाजपा नेता राजकुमार चौहान (42) की मौत की सूचना पर पहुंचीं उनकी पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं। राजकुमार की बहन मोहनी ने कहा कि जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
उधर, वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया था। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची थी और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया था। पुलिस ने कहा कि 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पत्नी की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कहा जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Trending
- पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाना, अभी पुलिस की ज्यादतियां देशवासी भूल नहीं पाए हैं
- मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए
- टीबी को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए धनवानों और संगठनों का लिया जाए सहयोग
- रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन मजदूरों की इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
- 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
- दहलीज पर पति का शव और भीतर थमी पत्नी की सांसें, एक ही चिता, एक ही अग्नि
- प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में हाईवे जाम
- गोरखपुर हत्याकांड पर अखिलेश ने सीएम योगी का किया घेरा, बोले कि हवा बदल रही है

