Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैक्टर संग पहुंचे ग्रामीणों ने मेरठ कमिश्नरी घेरी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की; ADM सिटी से नोकझोंक
    • आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक
    • भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेगा : वैष्णव
    • बच्चों के स्वस्थ पर्यवरण के संतुलन के लिए जरूरी है जीवन में गोरैया
    • हनुमान जी को क्यों बनाया भगवान श्रीराम ने अयोध्या का रक्षक?
    • देशभर से 2026 के अंत तक हट जाएंगे टोल प्लाजा, हाइवे पर 120 की रफ्तार में कटेगा टैक्स
    • खरीदें दमदार स्मार्टफोन ₹30,000 से कम में
    • Instagram से हट गया एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, प्राइवेट चैट हो सकती है लीक!
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 की मौत, सपा नेता ‘पहलवान’ और बेटे समेत 7 पर हत्या का केस दर्ज
    देश

    प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 की मौत, सपा नेता ‘पहलवान’ और बेटे समेत 7 पर हत्या का केस दर्ज

    adminBy adminMarch 24, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 24 मार्च। प्रयागराज में गंगानगर जोन के फाफामऊ में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ फाफामऊ थाने में FIR दर्ज कर ली है. इस FIR में यूपी के पूर्व मंत्री व सपा नेता अंसार अहमद, अंसार के बेटे, मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, अलावदीन, जावेद और मोहम्मद इरफान को नामजद किया गया है.

    पुलिस ने इनके अलावा 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. इन पर BNS की हत्या की धारा समेत 6 अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में भी लिया है, इन सभी से पूछताछ की जा रही है.

    फाफामऊ के चंदापुर में कोल्ड स्टोरेज हादसे में अभी तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 लोग घायल हुए है, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस हादसे के 18 घंटे बाद भी घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड बचाव राहत कार्य में जुटी हुई है. लगातार कोल्ड स्टोरेज के मलबे को हटाया जा रहा है.

    इस हादसे के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है. पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं. रेस्क्यू टीम द्वारा अमोनिया गैस का रिसाव अब बंद कर दिया गया है. लेकिन, इसके बावजूद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया लीकेज के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. अभी भी कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने की उम्मीद है.

    इससे पहले पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया था। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने का ऐलान किया था।
    वहीं, सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए ही मृतकों के परिजनों 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी।

    कैसे हुआ हादसा?
    हादसा दोपहर करीब दो बजे के आसपास हुआ। फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में अमोनिया गैस से भरे टैंक के फटने से कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। इसके बाद स्टोरेज से अमोनिया गैस का भी रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मचने लगी। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 लोग घायल हुए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

    मृतकों की पहचान ज्योविश कुमार (22) निवासी सहरसा (बिहार), जगदीश कुमार (42) निवासी चंदापुर, फाफामऊ, मनोज उर्फ बिल्लर चौधरी (36) निवासी सहरसा (बिहार) और मसिन्दर कुमार (19) निवासी सहरसा (बिहार) के रूप में हुई है।

    cold-storage-accident prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ट्रैक्टर संग पहुंचे ग्रामीणों ने मेरठ कमिश्नरी घेरी, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की; ADM सिटी से नोकझोंक

    May 11, 2026

    आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक

    May 11, 2026

    भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेगा : वैष्णव

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.