Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाना, अभी पुलिस की ज्यादतियां देशवासी भूल नहीं पाए हैं
    • मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए
    • टीबी को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए धनवानों और संगठनों का लिया जाए सहयोग
    • रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन मजदूरों की इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
    • 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
    • दहलीज पर पति का शव और भीतर थमी पत्नी की सांसें, एक ही चिता, एक ही अग्नि
    • प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में हाईवे जाम
    • गोरखपुर हत्याकांड पर अखिलेश ने सीएम योगी का किया घेरा, बोले कि हवा बदल रही है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आलू की फसल में घाटा होने पर किसान ने की आत्महत्या
    न्यूज़

    आलू की फसल में घाटा होने पर किसान ने की आत्महत्या

    adminBy adminMarch 24, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इटावा, 24 मार्च (अम)। आलू की फसल में पांच लाख का नुकसान होने से आहत किसान ने छह दिन पहले घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में सैफई में इलाज चल रहा था। गत रात इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।
    थाना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी गौरव तिवारी किराना दुकान चलाते थे। इसमें आमदनी न होने पर परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही थी। मृतक के बहनोई सुधीर कुमार निवासी चिंताइन थाना किशनी मैनपुरी ने कहा कि गौरव ने पहली बार खेती का काम किया था। उन्होंने अपनी ससुराल नगला सलहदी में करीब 30 बीघा खेत रिश्तेदारों और परिचितों से 2.10 लाख का कर्ज लेकर बटाई पर लिया था।
    इसमें आलू की फसल की थी लेकिन आलू के दाम बेहद कम मिलने से उन्हें लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। आर्थिक नुकसान और कर्ज के दबाव से आहत होकर गौरव परेशान रहने लगे। बहनोई ने कहा कि 17 मार्च की शाम गौरव ने आर्थिक नुकसान व कर्ज के दबाव में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों के देख लेने पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में परिजन गौरव को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
    यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे सैफई रेफर कर दिया। गत रात गौरव तिवारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरव तिवारी अपने पीछे पत्नी कीर्ति और पांच साल के बेटे व मां को रोता-बिखलता छोड़ गए हैं। गौरव अपनी मां बबली तिवारी के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    etawah Farmer Commits Suicide After Suffering Losses in Potato Crop Suicide tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाना, अभी पुलिस की ज्यादतियां देशवासी भूल नहीं पाए हैं

    March 24, 2026

    मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए

    March 24, 2026

    टीबी को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए धनवानों और संगठनों का लिया जाए सहयोग

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.