Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाना, अभी पुलिस की ज्यादतियां देशवासी भूल नहीं पाए हैं
    • मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए
    • टीबी को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए धनवानों और संगठनों का लिया जाए सहयोग
    • रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन मजदूरों की इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
    • 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
    • दहलीज पर पति का शव और भीतर थमी पत्नी की सांसें, एक ही चिता, एक ही अग्नि
    • प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में हाईवे जाम
    • गोरखपुर हत्याकांड पर अखिलेश ने सीएम योगी का किया घेरा, बोले कि हवा बदल रही है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सहारनपुर की प्राची, बागपत की तान्या को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार
    देश

    सहारनपुर की प्राची, बागपत की तान्या को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार

    adminBy adminMarch 24, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 24 मार्च। भारतीय टीम के सदस्य स्टार क्रिकेटर और हांगझोऊ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अलीगढ़ के रिंकू सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य गाजीपुर के राजकुमार पाल पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। इन दोनों को मिलाकर प्रदेश के कुल छह अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से नौकरी दी जाएगी। राजभवन में मंगलवार को शाम पांच बजे होने वाले सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे।

    इस सूची में पेरिस पैरालंपिक की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक विजेता गौतमबुद्धनगर के प्रवीण कुमार को डीएसपी, पेरिस पैरालंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में रजत जीतने वाले इटावा के अजीत सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी, पेरिस पैरालंपिक की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली गाजियाबाद की सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी, पेरिस पैरालंपिक की 100 और 200 मीटर में कांस्य जीतने वाली मुजफ्फरनगर की प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया गया है।

    सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाले नौ खिलाड़ियों को वर्ष 2024-25 के लिए लक्ष्मण और रानी खिलाड़ी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके प्रगति केसरवानी अंतर्गत खिलाड़ियों को तीन लाख 11 पदक विजेता खिलाड़ी हजार रुपये के अलावा कांस्य प्रतिमा दी खिलाड़ी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के 14 विक्रांत बालियान खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ 64 लाख की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही 19 अन्य खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत 8.75 लाख रुपये दिए जाएंगे।

    लक्ष्मण अवॉर्ड (सामान्य वर्ग)
    खिलाड़ी जनपद खेल

    उत्तम सिंह गाजीपुर हॉकी
    अभिजीत कुमार प्रयागराज जिम्नास्टिक
    जोटी कुमार गौतमबुद्धनगर कुश्ती

    रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (सामान्य वर्ग)
    खिलाड़ी जनपद खेल

    प्राची सहारनपुर एथलेटिक्स
    तान्या चौधरी बागपत एथलेटिक्स
    वंतिका अग्रवाल गौतमबुद्धनगर शतरंज

    लक्ष्मण अवॉर्ड (पैरा वर्ग)
    खिलाड़ी जनपद खेल

    यश कुमार आगरा पैरा कनीइंग
    प्रवीण कुमार गौतमबुद्धनगर पैरा एथलेटिक्स

    रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (पैरा वर्ग)
    खिलाड़ी जनपद खेल

    प्रगति केसरवानी लखनऊ पैरा टेबल टेनिस

    इन खिलाड़ियों को मिलेगी पुरस्कार राशि
    विनय (गोरखपुर)- पैरा पावरलिफ्टिंग (वर्ल्ड चैम्पियनशिप, मिस्र 2025, स्वर्ण) -40 लाख रुपये
    विक्रांत बालियान (मेरठ) – वुशू/शूटिंग -15 लाख रुपये
    सागर दांगी (बागपत) – शूटिंग – 15 लाख रुपये
    ले. कर्नल भानू पाठक (गोरखपुर)- माउंट एवरेस्ट आरोहण- 15 लाख रुपये
    दीपक कुमार (गाजियाबाद) – माउंट एवरेस्ट आरोहण -15 लाख रुपये
    तनुश्री पांडेय (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस -14 लाख रुपये
    ओम यादव (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस- 12 लाख रुपये
    राज कुमार पाल (गाजीपुर)- हाकी -10 लाख रुपये
    यश कुमार (आगरा)- पैरा कैनोइंग -10 लाख रुपये
    मुस्कान यादव (प्रयागराज)- साफ्ट टेनिस -छह लाख रुपये
    अभय सिंह (वाराणसी)- कैनोइंग – पांच लाख रुपये
    श्रवण कुमार (बागपत)- शूटिंग – तीन लाख रुपये
    यश तोमर (बागपत) – शूटिंग – दो लाख रुपये
    ईशान खान (बागपत) – शूटिंग – दो लाख रुपये

    CM YOGI TO HONOR ATHLETES lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पीएम साहब कोरोना जैसा कर्फ्यू मत लगाना, अभी पुलिस की ज्यादतियां देशवासी भूल नहीं पाए हैं

    March 24, 2026

    मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए

    March 24, 2026

    टीबी को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए धनवानों और संगठनों का लिया जाए सहयोग

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.