Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    • केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को इस राज्य से आया फोन
    • योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन , चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे
    • यूपी के 70 जिलों में बारिश- ओले का अलर्ट जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन , चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे
    देश

    योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन , चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे

    adminBy adminMarch 20, 2026No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 20 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के आधार पर प्रदेशभर में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों के मानदेय में इजाफा होने जा रहा है। विभागों द्वारा आउटसोर्सिंग के लिए किए जाने वाले टेंडर में नई सेवा शर्तों और मानेदय को शामिल किया जा रहा है। इसके आधार पर विभागों में आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलने का रास्ता साफ होने जा रहा है। कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी अप्रैल महीने से मिलेगी। सैलरी मानदेय के अलावा कर्मचारियों को अब 13 फीसदी ईपीएफ और 3.25 फीसदी ईएसआई भी मिलेगा।

    सेवा शर्तों के मुताबिक चौकीदार, चपरासी को 10 हजार के स्थान पर 18 हजार, अनुवादक, कंप्यूटर आपरेटर, डाटा एंट्री आपरेटर को करीब 23 हजार रुपये दिए जाने का टेंडर किया जा रहा है। सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, सीनियर प्रोगामर को 37 हजार, स्टैटिकल ऑफिसर 29 हजार और सीनीयर डाटा एंट्री आपरेटर को करीब 30 से 31 हजार रुपये दिए जाने की तैयारी है। विभागों द्वारा अपने टेंडर प्रकिया में इन सेवा शर्तों को शामिल किया जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम बनने के बाद ऐसी कर्मियों को मानदेय देने को लेकर कोई अड़चन न आए।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से तैनात किए गए कर्मियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। विधानसभा क्षेत्रों में तैनात दो-दो कंप्यूटर ऑपरेटरों, जिला मुख्यालयों में तैनात प्रोग्रामरों व चपरासियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने को लेकर टेंडर जारी कर दिया है। अभी तक कंप्यूटर ऑपरेटरों को 15600 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। अब ईपीएफ सहित इन्हें 23000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

    सरकार ने आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती होने वाले कर्मचारियों के लिए न्यूनतम दरें जारी की हैं। इसके तहत भर्ती होने वाले डॉक्टरों को 40 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी। वहीं, शिक्षण सेवाओं के लिए 25 हजार रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

    outsourced-staff-get-salary tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद

    March 20, 2026

    गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार

    March 20, 2026

    मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.