नई दिल्ली, 19 मार्च (हि)। हवाई यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं देने के उद्देश्य से नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कई अहम बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में अब किसी भी घरेलू उड़ान में 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवंटित करनी होंगी।
इसके अलावा एक ही पीएनआर पर सफर करने वाले यात्रियों को एक साथ या संभव न हो तो पास-पास सीट देनी होगी। अभी तक विमानन कंपनियां एक पीएनआर पर अगर दो या उससे अधिक यात्रियों की टिकट बुक है तो उसमें से एक ही व्यक्ति को निःशुल्क सीट चुनने का अवसर देती हैं, बाकी सीटें अलग-अलग आवंटित की जाती हैं। ऐसी स्थिति में अगर कोई व्यक्ति परिवार के साथ यात्रा करता है तो उसे आसपास की सीट खरीदनी पड़ती है मगर नए प्रावधानों के तहत विमानन कंपनियों को साथ में सीट देनी होगी। अगर बराबर की सीट उपलब्ध नहीं है तो फिर आसपास में सीट देनी होगी। इस फैसले से हर रोज बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ होगा। अभी विमानन कंपनियों द्वारा 20ः सीटें बिना शुल्क के आवंटित की जाती हैं, लेकिन अब यह प्रतिशत बढ़कर 60 हो गया है। बड़ी संख्या में यात्रियों को इसका लाभ होगा।
Trending
- पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
- मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
- जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
- पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
- गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
- दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
- केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित

