asd गाजियाबाद के शोरूम से तीन करोड़ की ब्रांडेड घड़ियां चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

गाजियाबाद के शोरूम से तीन करोड़ की ब्रांडेड घड़ियां चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

0

गाजियाबाद 12 अगस्त। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में सीआईएसएफ रोड पर दो पुलिस चौकी के बीच में एक घड़ी शोरूम का शटर उठाकर चोर अंदर घुस गए। करीब आधे घंटे में तीन करोड़ की घड़ियां चोरी कर फरार हो गए। आठ से 10 युवकों ने चोरी को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सुबह शोरूम संचालक के बेटे ने मोबाइल पर देखा तो चोरी का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

नोएडा सेक्टर-19 के श्याम सुंदर गुप्ता का इंदिरापुरम के सीआईएसएफ रोड पर साईं क्रिएशन के नाम से ब्रांडेड घड़ियों का शोरूम है। रोज की तरह वह शनिवार रात को बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह करीब 11 बजे उनके बेटे ने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि शोकेश में और काउंटर में रखी महंगी घड़ियां गायब हैं। मुख्य शटर उठा हुआ था।

उन्होंने शोरूम के प्रबंधक को जानकारी दी और कहा कि किसी भी सामान को हाथ न लगाएं। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और खुद शोरूम पर पहुंच गए। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह, इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी जितेंद्र दीखित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल शुरू की।

श्याम सुंदर ने बताया कि चोरों ने सभी महंगी घड़ियों को ही चोरी किया। पांच बैग में भरकर अपने साथ ले गए। एक बैग, ब्रैसलेट और एक गले की माला अंदर ही गिर गई। पुलिस ने सभी को कब्जे में ले लिया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि चोरी हुई घड़ियों की कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये के बीच है।

पीड़ित श्याम सुंदर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमें दिख रहा है कि करीब 10 युवक शटर के पास आकर लाइन से बैठ गए हैं। सभी सफेद कपड़े में पहने हैं। एक चादर लटका लेते हैं। उसके बाद शटर को बाहर की ओर खींचते हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। वह सभी घटना को अंजाम देने के लिए पैदल ही आए थे। शोरूम के बाहर एक कार करीब तीन मिनट तक खड़ी हुई थी। इसके बाद वह कार चली गई।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680