जब कोई अच्छी विचारधारा और समाजहित की सोच के साथ राष्ट्र की मजबूती व साहित्य के माध्यम से नागरिकों में अच्छे विचारों की उत्पत्ति हेतु प्रयास करता है तो पूरा देश और समाज का हर व्यक्ति किसी न किसी रूप से उससे लाभांवित होता ही है इस संदर्भ में चार पृष्ठ कलर और 30 ब्लैक एण्ड व्हाईट 34 पृष्ठ की पत्रिका समय शिवाया नामक पत्रिका का जो प्रकाशन वरिष्ठ कवि साहित्यकार सुमनेश कुमार शर्मा सुमनेश सुमन के द्वारा श्री श्याम मोहन गुप्ता प्रबंध सम्पादक के सहयोग से राष्ट्र चेतना को समर्पित साहित्यीक, सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों की द्वैमासिक सुंदर कवर पृष्ठ के साथ पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया गया है उसे लम्बी सोच के लिए सोचें तो वह सब के हित में होगी।
इसका पृथम अंक जनवरी-फरवरी में देखने को मिला अवलोकन करने से पता चला कि उच्च विचारों वाले व्यक्तियों द्वारा दी गयी शुभकामनाएं भारत रत्न सरदार पटेल आजादी के अग्रदूत, कृषक देवता, राष्ट्रपति पुतीन, खनन की समस्या, लक्ष्मी का सम्मान, बौद्धिक संकट व्यवस्था, हिन्दी की चादर, शौर्य शिखर, तवायफ और जनाक्रोश, साक्षात्कार और कविताएं जैसी उच्चस्तरीय रचनाओं को पृथम अंक मंे स्थान दिया गया है उन्हें पढ़कर ऐसा लगा की कई समस्याओं से जूझ रहे आम आदमी को इन्हें पढ़कर थोड़ी शांति का आभास होगा और वह उनसे उभर कर आगे की सोच की ओर अग्रसर होगा। किसी ना किसी रूप में कुमार पंकज, आशीषदाता, अजय गुप्ता, आचार्य राधाकृष्ण मनोड़ी, विजय पाल सिंह तोमर, जगदीश मित्तल, हरेन्द्र अग्रवाल, निधीश वत्स, संगीत शर्मा, हिमांशु वशिष्ठ, श्री रघुनंदन शर्मा आदि के मिले सहयोग और मार्गदर्शन से उक्त पत्रिका उच्च स्तरीय सोच और समाज और देश के स्वर्णिम विकास को बढ़ावा देने की ओर अग्रसर नजर आई। सम्पादक कवि श्री सुमनेश का सम्पादकीय भी पठनीय और सबकों मार्ग दिखाने वाला नजर आया। पीठाधीश्वर स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती की शुभकामनाएं उत्साह बढ़ाने वाली तो पूर्व सांसद विजय पाल सिंह तोमर व राजेन्द्र अग्रवाल के शुभकामनाओं के रूप में जो विचार पढ़ने को मिले वह अनुकरणीय हैं। समाज में प्रमख स्थान रखने वाले अन्य प्रो. वाई विमला, जगदीश मित्तल, मनोज चौहान, अजय गुप्ता, विजय भोला, अश्वनी गुप्ता, शुभम लांबा, धर्मेंद्र शर्मा, प्रोफेसर असलम जमशेदपुरी, विमल शर्मा, कौशल चौहान, दिनेश प्रभात, विवेक रस्तोगी, कवि हरिओम पंवार, जितेन्द्र अग्रवाल आदि के शुभकामनाओं का एक-एक शब्द प्रेरणाश्रोत लगा और महसूस हुआ कि इन सबके सहयोग से कवि सुमनेश सुमन प्रिंट मीडिया के समक्ष उत्पन्न कठिन दौर में भी अपनी इस हर प्रकार से प्रतिष्ठित पत्रिका का प्रकाशन निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। इन्हीं शब्दों के साथ समय शिवाया के प्रकाशन और इसके लिए साहस जुटाने वाले जनमानस के कवि श्री सुमनेश सुमन और उनके सहयोगियों को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य सम्पादक पत्रकार अंकित बिश्नोई द्वारा भी श्री सुमनेश सुमन और उनके सभी सहयोगियों का बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह पत्रिका निरंतर ऊंचाईयों की ओर अग्रसर और समाज को सदमार्ग दिखाने और राष्ट्र की स्वर्णिम प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।
-प्रस्तुति रवि कुमार विश्नोई सम्पादक दैनिक केसर खुशबू टाईम्स
Trending
- चर्चाओं का बाजार गर्म! परिवार संग पीएम से मिले वरुण गांधी
- अंडों पर एक्सपायरी डेट का आदेश क्या लागू हो पाएगा
- पितृत्व अवकाश हो या कोई और सरकारी कर्मियों को दी जाने वाली सुविधा के आम आदमी को भी वो उपलब्ध कराई जाए, देश में संविधान एक है तो एक को उपहार और दूसरे को तिरस्कार क्यों
- चारधाम यात्रा: 23 मार्च से मिलेगा ग्रीन कार्ड; बाहरी वाहनों को मिलेगी सिर्फ 15 दिन की अनुमति
- 72 साल बाद एक ही दिन में अमावस्या-प्रतिपदा, डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
- चीन में ह्यूमननाइड रोबोट को लिया हिरासत में
- समाज उपयोगी सिद्ध होगी कवि सुमनेश सुमन की पत्रिका समय शिवाया
- चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50-60 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे

