Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चर्चाओं का बाजार गर्म! परिवार संग पीएम से मिले वरुण गांधी
    • अंडों पर एक्सपायरी डेट का आदेश क्या लागू हो पाएगा
    • पितृत्व अवकाश हो या कोई और सरकारी कर्मियों को दी जाने वाली सुविधा के आम आदमी को भी वो उपलब्ध कराई जाए, देश में संविधान एक है तो एक को उपहार और दूसरे को तिरस्कार क्यों
    • चारधाम यात्रा: 23 मार्च से मिलेगा ग्रीन कार्ड; बाहरी वाहनों को मिलेगी सिर्फ 15 दिन की अनुमति
    • 72 साल बाद एक ही दिन में अमावस्या-प्रतिपदा, डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
    • चीन में ह्यूमननाइड रोबोट को लिया हिरासत में
    • समाज उपयोगी सिद्ध होगी कवि सुमनेश सुमन की पत्रिका समय शिवाया
    • चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50-60 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»Instagram पर अब बदल सकेंगे अपनी आवाज, आ गया है शानदार Voice Effects फीचर
    टेक्नोलॉजी

    Instagram पर अब बदल सकेंगे अपनी आवाज, आ गया है शानदार Voice Effects फीचर

    adminBy adminMarch 18, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया की दुनिया में मेटा (Meta) लगातार नए प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम ने अपने डीएम यानी की डायरेक्ट मैसेज के लिए एआई वॉइस इफेक्ट फीचर रोलआउट किया है। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपनी चैट्स को बोरिंग नहीं रखना चाहते और कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं।
    यह सिर्फ एक साधारण वॉइस चेंजर नहीं है। इंस्टाग्राम का यह एआई टूल आपकी आवाज की रिदम (Laya), टोन और इमोशन को समझता है। यानी अगर आप गुस्से में बोल रहे हैं या मजाक कर रहे हैं, तो वह इमोशन एफेक्ट लगने के बाद भी महसूस होगा।

    इंटरएक्टिव रिप्लाई
    जब आप किसी को वॉइस एफेक्ट के साथ मैसेज भेजते हैं, तो रिसीवर को दिखता है कि आपने कौन सा एफेक्ट इस्तेमाल किया है। वह उस पर टैप करके तुरंत वैसा ही रिप्लाई आपको दे सकता है।

    Instagram का यह AI Voice Effects फीचर अब भारत में भी लाइव हो चुका है. यानी अब भारतीय यूजर्स भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी लगातार अपने AI टूल्स को बेहतर बनाने में लगी है और यह फीचर उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

    इस फीचर के तहत यूजर्स को कुल 8 तरह के वॉइस फिल्टर दिए गए हैं. इनमें Chipmunk, Demon, Alien, Robot, Underwater, Stadium, Wobble और Fishbowl जैसे मजेदार ऑप्शन शामिल हैं. अगर आप बिना किसी इफेक्ट के वॉइस नोट भेजना चाहते हैं, तो Original का ऑप्शन भी दिया गया है.

    इस्तेमाल करना बेहद आसान
    इस फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. आपको बस Instagram खोलना है, किसी भी DM चैट में जाना है और वॉइस रिकॉर्ड बटन दबाना है. इसके बाद AI Voice Effects का ऑप्शन चुनकर आप अपनी आवाज पर मनचाहा इफेक्ट लगा सकते हैं. भेजने से पहले आप इसे सुनकर चेक भी कर सकते हैं.

    रिसीवर भी कर सकता है ट्राई
    इस फीचर की खास बात यह है कि जो यूजर आपका वॉइस नोट रिसीव करेगा, वह भी उस इफेक्ट पर टैप करके खुद उसे ट्राई कर सकता है. यानी चैट अब सिर्फ मैसेज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ज्यादा इंटरैक्टिव हो जाएगी.

    ai-voice-effects-feature instagram tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चर्चाओं का बाजार गर्म! परिवार संग पीएम से मिले वरुण गांधी

    March 18, 2026

    अंडों पर एक्सपायरी डेट का आदेश क्या लागू हो पाएगा

    March 18, 2026

    पितृत्व अवकाश हो या कोई और सरकारी कर्मियों को दी जाने वाली सुविधा के आम आदमी को भी वो उपलब्ध कराई जाए, देश में संविधान एक है तो एक को उपहार और दूसरे को तिरस्कार क्यों

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.