Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»शाकंभरी मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के बैनर लगाए
    न्यूज़

    शाकंभरी मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के बैनर लगाए

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 17, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर, 17 मार्च (अम)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में गत दिवस कुछ संगठनों की ओर से पोस्टर लगाकर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। मां शाकंभरी देवी संघर्ष समिति के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए।
    इन पोस्टरों में लिखा गया है कि सिद्धपीठ शाकंभरी क्षेत्र में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है और नवरात्र मेले में रोजगार भी हिंदू समाज के लोगों को ही दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से भी मांग की कि 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोका जाए।
    सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में 19 मार्च से चौत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नवरात्र मेला शुरू होने जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र मेले से पहले पोस्टर लगाए गए है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शाकंभरी पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया था।
    गत दिवस कार्यकर्ता सिद्धपीठ क्षेत्र में पहुंचे और निर्माणाधीन पुल के पिलर समेत कई स्थानों पर पोस्टर लगा दिए। मां शाकंभरी देवी संघर्ष समिति के अध्यक्ष और बजरंग दल के प्रांत बलोपासना प्रमुख हरीश कौशिक ने कहा कि नवरात्र का पर्व हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा है, इसलिए मेले में होने वाला व्यापार भी हिंदू समाज के लोगों द्वारा ही किया जाना चाहिए।
    विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री योगेश चौहान ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पहचान छिपाकर या भेष बदलकर भीख मांगने, व्यापार करने या अन्य गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो क्षेत्र का हिंदू समाज इसका विरोध करेगा।
    इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज, प्रखंड अध्यक्ष सोनू वर्मा, विपुल, अंकुश, वाशु, अनुभव और मोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    इसके साथ ही अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शंकराचार्य आश्रम प्रभारी भैरव तंत्राचार्य संत सहजानंद महाराज ने कहा कि यह हिंदू समाज का धार्मिक स्थल है और यहां श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। उनका कहना है कि पूर्व में हुई कुछ घटनाओं को देखते हुए गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार किया जाना चाहिए।

    Banners Banning Entry of Non-Hindus Put Up at Shakambhari Fair saharanpur Shakambhari mela tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.