नई दिल्ली/चीन, 17 मार्च (भा)। चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे सटीक ऑप्टिकल घड़ियों में से एक विकसित की है। यह घड़ी इतनी सटीक है कि करीब 30 अरब साल में भी इसमें सिर्फ 1 सेकंड की गलती होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में समय की सबसे छोटी इकाई ‘सेकंड’ की नई परिभाषा तय करने में मदद कर सकती है।
यह घड़ी परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन के ऊर्जा स्तर बदलने पर निकलने वाली रोशनी की आवृत्ति को मापकर समय तय करती है। ऑप्टिकल घड़ियां अभी दुनिया की सबसे सटीक समय मापने वाली तकनीक मानी जाती हैं।
इतनी सटीक घड़ी से सैटेलाइट नेविगेशन, टेलीकॉम और वैज्ञानिक माप में बड़ी मदद मिल सकती है। इसके अलावा इससे गुरुत्वाकर्षण में छोटे बदलाव, धरती की सतह में होने वाले परिवर्तन और ज्वालामुखी गतिविधियों को भी ज्यादा सटीक तरीके से समझा जा सकेगा।
वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर दुनिया के अलग-अलग संस्थानों में ऐसी कम से कम तीन घड़ियां एक जैसी सटीकता के साथ काम करने लगें, तो भविष्य में ‘सेकेंड’ की परिभाषा को दोबारा तय किया जा सकता है।
अमेरिका ने ग्रीन कार्ड के लिए चलने वाला डायवर्सिटी वीजा लॉटरी प्रोग्राम फिर से शुरू कर दिया है। इसके नियम पहले से ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं। हालांकि भारत के लोग इस लॉटरी प्रोग्राम में शामिल नहीं हो सकते।
डायवर्सिटी वीजा प्रोग्राम के तहत हर साल करीब 55 हजार लोगों को ग्रीन कार्ड दिया जाता है। इसमें केवल उन्हीं देशों के लोग आवेदन कर सकते हैं, जहां से पिछले 5 साल में अमेरिका जाने वाले लोगों की संख्या 50 हजार से कम रही हो।
इसी वजह से भारत, चीन और मैक्सिको जैसे देशों के नागरिक इस लॉटरी में शामिल नहीं हो पाते। भारत से बड़ी संख्या में लोग अमेरिका जाते हैं, इसलिए भारतीय पहले से ही इस प्रोग्राम के लिए पात्र नहीं हैं। नए नियमों के तहत आवेदन करते समय पासपोर्ट की जानकारी और उसकी स्कैन कॉपी देना जरूरी होगा। अगर कोई यह जानकारी नहीं देता है तो उसका आवेदन सीधे रद्द कर दिया जाएगा। यह नियम 10 अप्रैल 2026 से लागू होगा। हाल ही में कुछ मामलों में ग्रीन कार्ड लॉटरी जीतने वाले लोगों के आतंकवाद से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद इस प्रोग्राम की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। इसके बाद सरकार ने इसमें कई सख्त नियम लागू किए हैं।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

