Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची
    • चूल्हों में लकड़ी भटिटयों में कोयले से बढ़ सकता है प्रदूषण
    • भाजपा विधायक ने जलसंरक्षण मिशन को लेकर उठाए सवाल
    • पूर्व सांसद का सराहनीय प्रयास, अनिल शुक्ला ने सरकारी जमीन मुक्त कराकर बनवा दी दीवार
    • हरियाणा सरकार ने मनाया राजा हसन खां मेवाती का शहीदी दिवस, यह आपसी सौहार्द का सफल प्रयास
    • फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का दावा : मोनालिसा को सुनियोजित लव जिहाद में फंसाया
    • होटल के कमरे में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा, हंगामा
    • मुरादाबाद में अनियमितता पाये जाने पर गैस एजेंसी सील
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पूर्व सांसद का सराहनीय प्रयास, अनिल शुक्ला ने सरकारी जमीन मुक्त कराकर बनवा दी दीवार
    देश

    पूर्व सांसद का सराहनीय प्रयास, अनिल शुक्ला ने सरकारी जमीन मुक्त कराकर बनवा दी दीवार

    adminBy adminMarch 16, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब हमारे अनेक नेता आसानी से हाथ नहीं आ पाते हैं और जनसमस्याओं के समाधान की बजाय टालमटोल की राजनीति अपनाने लगते हैं और अफसरों के सामने अपनी बात मजबूती से नहीं कहते इसके पीछे कुछ भी कारण हो लेकिन आए दिन सुनने को तो ऐसा ही मिलता है। मगर कानपुर के माति मुख्यालय के निकट सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत प्राप्त होते ही राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला लुगी बनियान में ही मौके पर पहुंच गए और वहीं तहसीलदार व राजस्व कर्मियों को मौके पर बुलाकर पंचायत की जमीन खाली कराकर उसकी मेड़बंदी करा दी। अकबरपुर गांव के पास एक जमीन ब्रिजमाया टाउनशिप के नाम से एक फर्म प्लाटिंग कर रही है। उसने ग्राम पंचायत की जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की तो गांव प्रधान कमल ने यह जानकारी अनिल शुक्ला को दी और उन्होंने यह कदम उठाया जो प्रदेश की सरकारी जमीने भूमाफियों से मुक्त कराने की सीएम की भावना को साकार करता है। मुजफ्फरनगर में मास्टर विजयपाल द्वारा लगभग बीस साल से भूमाफियाओं से सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए धरना दिया जा रहा है लेकिन पता नहीं क्यों वहां के अफसर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला जैसी कार्रवाई करने के लिए आगे क्यों नहीं आते। प्रदेश सरकार शहरों गांवों के सौंदर्यीकरण, जरुरतमंदों को घर और जमीन उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास कर रही है लेकिन भूमाफिया और अवैध निर्माणकर्ता संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने खड़े होकर इस कार्य को रुकवाने के लिए अनिल शुक्ला जैसा निर्णय लेकर सरकार के अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए सामने क्यों नहीं आ रहे हैं। एक बात विश्वास से कही जा सकती है कि अगर शुक्ला जैसा कदम हर जिम्मेदार व्यक्ति उठाने लगे तो प्रदेश सरकार की अरबों रुपये की जमीन जो कॉलोनाईजरों ने दबा रखी है खाली हो सकती है। अफसर तो अपने लाभ के लिए ऐसा नहीं करते मगर सत्ताधारी दल के नेता खुलकर गैरकानूनी काम से जमीनें घेरे जाने और सौदंयर्कीकरण की योजनाओं को नुकसान पहुंचाने वालों को क्यों नहीं रोकते।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची

    March 16, 2026

    चूल्हों में लकड़ी भटिटयों में कोयले से बढ़ सकता है प्रदूषण

    March 16, 2026

    भाजपा विधायक ने जलसंरक्षण मिशन को लेकर उठाए सवाल

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.